एक्सप्लोरर

Independence Day Monuments: दीवान शत्रुघन सिंह ने छेड़ा था अंग्रेजों के खिलाफ बड़ा आंदोलन, जानिए क्यों किया था कांग्रेस का विरोध

हमीरपुर के राठ तहसील क्षेत्र के रहने वाले दीवान शत्रुघन सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था और बेगार प्रथा के विरोध में हुंकार भरी थी. सिंह ने कांग्रेस के विचार धाराओं का भी विरोध किया था.

Hamirpur News: स्वतंत्रता संग्राम के आन्दोलन में हमीरपुर का भी बड़ा योगदान रहा है. यहां राठ तहसील क्षेत्र के रहने वाले दीवान शत्रुघन सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ा था और बेगार प्रथा के विरोध में हुंकार भरी थी. इसके साथ ही उन्हें जेल भी जाना पड़ा था. जिसके बाद उन्हें केसरी की उपाधि मिली थी. दीवान शत्रुघन सिंह और कांग्रेस पार्टी के विचारों में मतभेद होने की वजह से उन्होंने कांग्रेस से भी समझौता नहीं किया और आजीवन संघर्ष करते रहे. आपातकाल के दौरान लखनऊ के चारबाग स्टेशन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का देहावसान हुआ था.

दीवान शत्रुघन सिंह ने किया था 1600 एकड़ जमीन दान
देश के बड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान शत्रुघन सिंह, राठ तहसील क्षेत्र के मंगरौठ गांव के रहने वाले थे. जिनका जन्म 25 दिसंबर 1900 में हुआ था. जवानी में कदम रखते ही उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ा था. इसके साथ ही शत्रुघन सिंह बेगार प्रथा का विरोध करते हुए जेल गए थे. दीवान शत्रुघन सिंह ने समय समय पर सामाजिक उत्थान पर भी बड़े काम किए थे. वर्ष 1967 में आचार्य विनोवा भावे के भूदान यज्ञ में इन्होंने अपना पैतृक गांव मंगरौठ ही दान कर दिया था. इतिहास के जानकार जलीस खान के अनुसार उन्होंने मौजूद सामाजिक विषमता को देखते हुए समानता लाने के लिए करीब 1600 एकड़ जमीन दान की थी. जिसमें मौजूदा समय में सैकड़ों परिवार किसानी कर जीवन यापन कर रहे है.

Tiranga Yatra: पीलीभीत डीएम ने निकाली मैराथन तिरंगा यात्रा, कहा- उत्साह के साथ मनाए देश का त्योहार

स्वतंत्रता सेनानी के नाम से रखा गया है जिला अस्पताल का नाम
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान शत्रुघन सिंह के साथ ही उनकी पत्नी रानी राजेन्द्र कुमारी का भी अपना इतिहास रहा है. 1958 में रानी ने 3 बार CM रह चुके कांग्रेसी नेता चंद्रभान गुप्ता को मौदहा विधानसभा में जीतता हुआ चुनाव हरा दिया था. यहां वोटिंग के कुछ घंटे पहले ऐसी अफवाह उड़ी की सी.बी. गुप्ता अपनी विरोधी कैंडिडेट से जबरन शादी कर लेंगे और डोली उठा ले जाएंगे. हमीरपुर में आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान शत्रुघन सिंह और उनकी पत्नी रानी राजेन्द्र कुमारी की एक साथ स्टेचू स्थापित है और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से ही हमीरपुर ज़िला अस्पताल का नाम दीवान शत्रुघन सिंह ज़िला अस्पताल रक्खा गया है.

Auraiya News: औरैया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध असलहा फैक्टरी का किया भंडाफोड़, दो अपराधी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी की कोशिश, छड़ी मारते ही महिला बेहोश, पुलिस की हिरासत में बाबा
महोबा में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी की कोशिश, छड़ी मारते ही महिला बेहोश, पुलिस की हिरासत में बाबा
Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में नहीं चलेंगे अनफिट घोड़े-खच्चर, CM धामी के मंत्री का सख्त निर्देश
चार धाम यात्रा में नहीं चलेंगे अनफिट घोड़े-खच्चर, CM धामी के मंत्री का सख्त निर्देश
UP News: संभल CO के बयान पर बोले पूर्व DGP बृजलाल, 'शब्द गलत थे, लेकिन आशय ठीक'
संभल CO के बयान पर बोले पूर्व DGP बृजलाल, 'शब्द गलत थे, लेकिन आशय ठीक'
Sambhal News: 'धमकाने की बात न हो', संभल सीओ के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने किया पलटवार
'धमकाने की बात न हो', संभल सीओ के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने किया पलटवार

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget