एक्सप्लोरर

Haldwani Violence: सीएम धामी की घोषणा के 24 घंटे में विवादित जमीन पर खुली पुलिस चौकी, अब तक 36 उपद्रवी गिरफ्तार

Haldwani Violence: हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद अतिक्रमण वाली जगह पर पुलिस चौकी खोल दी गई है. इससे पहले सीएम धामी ने इसका एलान किया गया था.

Haldwani Violence: उत्तराखंड के हल्द्वानी में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुई हिंसा को लेकर सरकार किसी को बख्शने के मूड में नहीं है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के 24 घटों के भीतर बनफूलपुरा क्षेत्र स्थित मलिका का बगीचा में अवैध अतिक्रमण वाली जगह पर पुलिस चौकी को खोल दी गई है. इस दौरान कुमाऊं पुलिस के उपमहानिरीक्षक योगेंद्र सिंह रावत और एसएसपी प्रहलाद मीणा भी मौजूद रहे.  

पुलिस हल्द्वानी हिंसा के आरोपियों पर भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है. इस बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी प्रहलाद मीणा ने आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस लगातार सीसीटीवी और वीडियो फ़ुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने इसी कड़ी में मंगलवार को भी 6 दंगाइयों को गिरफ्तार किया हैं. पुलिस अब तक 36 दंगाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनके पास से 41 लाइसेंसी हथियारों को भी ज़ब्त किया गया है. 

अतिक्रमण वाली जगह पर खोली गई चौकी
एसएसपी ने कहा कि अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर पुलिस चौकी खोली गई है. जहां से आगे राजकीय कामकाज भी शुरू होगा. पुलसि की टीमें लगातार आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी हुई है. उनकी तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही हैं. हालांकि हिंसा का मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक अभी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है, उसकी तलाश की जा रही है. 

हिंसा के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी नगर निगम ने बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के खिलाफ सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में सोमवार को 2.44 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस भी जारी किया है. मलिक द्वारा कथित रूप से किए गए नुकसान का प्रारंभिक आकलन 2.44 करोड़ रुपये बताते हुए नगर निगम ने उसे 15 फरवरी तक यह राशि नगर निगम, हल्द्वानी में जमा करवाने को कहा है. नोटिस में कहा गया है कि ऐसा न होने पर उससे कानूनी तरीके से यह वसूली की जाएगी.

हल्द्वानी में आठ फरवरी को अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा भड़क गई थी. उपद्रवियों ने प्रशासनिक अमले पर पथराव कर दिया था और सैकड़ों वाहनों को आग के हवाले कर दिया था. घटना के दौरान पुलिस ने भी बल प्रयोग किया. इस हिंसा में पुलिस और पत्रकारों समेत सौ से ज़्यादा लोग घायल हो गए थे, जबकि छह लोगों की मौत हो गई थी. 

Farmers Protest: किसानों को मिला बसपा का समर्थन, मायावती बोलीं- इनका शोषण करना ठीक नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधान भवन! खास होगा डिजाइन
लखनऊ में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधान भवन! खास होगा डिजाइन
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget