एक्सप्लोरर

Uttarakhand: हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, नैब में दिव्यांग बच्चों से मिलकर कही यह बात

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार दिव्यांग बच्चों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करा रही है. अब इसमें बढ़ोतरी होने वाली है. सीएम ने कहा कि 350 स्पेशल एजुकेटर रखने की व्यवस्था की गई है.

Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) बुधवार को दृष्टि बाधित बच्चों की संस्था नैब (National Association For The Blind) में पहुंचे. यहां पर उन्होंने बच्चों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने दृष्टि बाधित कन्याओं का पूजन भी किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) ने विकलांग शब्द को बदलकर दिव्यांग घोषित किया. 

दिव्यांग बच्चों के लिए व्यवस्था कर रही सरकार
इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार दिव्यांग बच्चों के लिए हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है. अब इसमें और बढ़ोतरी होने वाली है, ताकि ऐसे बच्चों को किसी प्रकार की समस्या न आए. सीएम ने कहा कि इस तरह के बच्चों के लिए 350 स्पेशल एजुकेटर रखने की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है. उन्होंने कहा कि जहां भी इस तरह की संस्थाएं काम कर रही हैं, उनके उत्थान के लिए भी सरकार विचार करेगी. ऐसी संस्थाओं को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित होगा हल्द्वानी
हल्द्वानी में जाम की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस शहर को स्मार्ट शहरों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. यहां पर बनने वाले अंतर राज्यीय बस अड्डे का मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2200 सौ करोड़ रूपए इस शहर के लिए स्वीकृत भी किए हैं. इसको लेकर डीपीआर तैयार की जा रही है. उन्होंने जोर देते हुए फिर से कहा कि स्मार्ट सिटी की तर्ज पर हल्द्वानी शहर को विकसित किया जाना है.

रामनगर में जी-20 समिट को लेकर कही यह बात
रामनगर में हो रही जी-20 समिट को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में पहुंच रहे सभी देशों के सम्मानित मेहमानों का यहां पर जोरदार स्वागत किया जा रहा है. उन्हें पूरा यकीन है कि विदेश से आए मेहमानों को उनके द्वारा किए गए स्वागत से खुशी मिली होगी. उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए बहुत खुशी की बात है. देश विदेश से आए मेहमान उत्तराखंड की पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाएंगे.

यह भी पढ़ेंः Dehradun News: देहरादून के लोगों को महंगाई का झटका, कूड़ा उठाने पर अब नगर निगम वसूलेगा इतना चार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget