एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: हल्द्वानी में सात बच्चों का पिता बना हैवान, मासूम के साथ दरिंदगी कर किया पत्थर से हमला

Haldwani News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि घटना के बाद आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी. घटना स्थल के पास CCTV न होने के घटना का खुलासा करने के लिए मैनुअली काम करना पड़ा.

Haldwani Crime News: जिस देश में बच्चियों को देवी की तरह पूजा जाता हो वहीं अगर बेटियां सुरक्षित नहीं है तो आखिर बेटियां कहां जाएं. जी हां दरअसल नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में स्थित राजपुरा क्षेत्र से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां खुद सात बच्चों का बाप होने के बावजूद एक दरिंदे ने मासूम के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया. जिसके बाद पुलिस ने बच्ची द्वारा आरोपी की पहचान करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बता दें कि बीती 8 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि राजपुरा में गौला नदी से सटे जंगल में एक बच्ची घायल अवस्था में पड़ी है. जिस पर सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची तो देखा कि बच्ची के शरीर में चोट के कई निशान थे. इसके साथ ही उसका जबड़ा भी किसी पत्थर से बुरी तरह कुचला गया था. जिस पर पुलिस को मामला संदिग्ध नजर आया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

राजपुरा क्षेत्र की 12 वर्षीय नाबालिग अपने पिता को दोपहर में खाना देने के लिए गौला नदी की ओर गई थी. इसी बीच बच्ची को क्षेत्र में रहने वाला 47 वर्षीय आरोपी भी मिल गया. आरोपी ने बच्ची को बताया था कि उसके पिता गौला नदी में मछली पकड़ रहे हैं और वह उसे उसके पिता से मिलवा देगा. जिसके बाद आरोपी बच्ची को बहाना बनाकर जंगल में ले गया जहां उसने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया. आरोपी इस कदर नशे में चूर था की उसने असफल होने पर पत्थर से बच्ची के चेहरे पर वार कर दिए. इतना ही नहीं उसने बच्ची का पायजामा फाड़ा और गला घोंट दिया. जिसके बाद बेहोश होने पर आरोपी बच्ची को मरा समझकर भाग गया. वहीं डेढ़ घंटे बाद जब बच्ची को होश आया तब उसके कराहने की आवाज सुनकर पास में बकरी चरा रहे बुजुर्ग दंपती ने युवाओं को बुलाया और बच्ची को अस्पताल ले गए. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को भी मामले की जानकारी दी.

ऐसे हुआ घटना का खुलासा 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि घटना के बाद आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी. लेकिन घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी न होने के चलते घटना का खुलासा करने के लिए मैनुअली काम करना पड़ा. जिसमें करीब 150 से अधिक लोगों की फोटो खींचकर बच्ची से उनकी पहचान कराई गई. जिसके बाद अस्पताल में भर्ती बच्ची ने आरोपी की पहचान की और पुलिस ने आरोपी को राजपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बच्ची की हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है.

वहीं उन्होंने बताया कि आरोपी मजदूरी करता है, वारदात से पहले उसने एक व्यक्ति से 20 रुपये लेकर कच्ची शराब पी और उसके बाद बच्ची का पीछा कर उसे बहाने से अपने साथ जंगल में ले गया था. एसएसपी पंकज भट्ट ने मैनुअली वर्क कर जल्द घटना का खुलासा कर आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए पूरी टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया.

Ghosi By Election 2023: घोसी उपचुनाव के लिए सपा ने किया उम्मीदवार के नाम का एलान, जानें- कौन होगा प्रत्याशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Azam Khan Arrest Highlights: ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
योगी सरकार में बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, कस्तूरबा विद्यालयों की बदली तस्वीर
योगी सरकार में बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, कस्तूरबा विद्यालयों की बदली तस्वीर
'देश में न राहुल गांधी आएंगे और न UP में अखिलेश यादव', बोले केशव प्रसाद मौर्य
'देश में न राहुल गांधी आएंगे और न UP में अखिलेश यादव', बोले केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget