एक्सप्लोरर

Haj Yatra 2023: हज यात्रियों का पहला जत्था लखनऊ से रवाना, जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अधिकारियों ने किया स्वागत

Haj Yatra 2023: राज्य हज समिति के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने बताया कि लगभग 14,000 हज यात्री लखनऊ से रवाना होंगे, जबकि शेष दिल्ली से प्रस्थान करेंगे. हज यात्रियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं.

Haj Yatra 2023: उत्तर प्रदेश से करीब 300 हज यात्रियों का पहला जत्था रविवार को लखनऊ (Lucknow) के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (International Airport) से रवाना हुआ. इस बीच, हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि पहली उड़ान के सभी 288 यात्रियों का सउदिया एयरलाइन द्वारा संचालित उड़ान में सवार होने से पहले जिला प्रशासन और हवाई अड्डे के अधिकारियों ने स्वागत किया.

राज्य हज समिति के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘आज उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 300 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था लखनऊ से हज के लिए रवाना हुआ. कुल मिलाकर, उत्तर प्रदेश के 26,786 तीर्थयात्री हज पर जाएंगे. इस बार राज्य के लिए 31 कोटा निर्धारित किया गया था. हालांकि, कम लोगों ने आवेदन किया था और इसलिए 26,786 लोगों को हज के लिए चुना गया था.’’ 

14 हजार हज यात्री लखनऊ से होंगे रवाना

रजा ने यह भी बताया कि लगभग 14,000 हज यात्री लखनऊ से रवाना होंगे, जबकि शेष दिल्ली से प्रस्थान करेंगे. हज यात्रियों के पहले जत्थे को हवाई अड्डे ले जाने वाली बस को रविवार को धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी तथा उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘इस वर्ष हवाई अड्डे से पिछले साल के 5,500 की तुलना में लगभग 11,500 हज यात्रियों को सेवा मिलेगी, इसके अलावा, लगभग 2,500 हज यात्री वाराणसी से लखनऊ आएंगे और यहीं से हज के लिए रवाना होंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आव्रजन, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और सीमा शुल्क अधिकारियों के समन्वय से एक अलग बैगेज स्क्रीन सुविधा बनाई गई है. हम हज यात्रियों की आवाजाही के लिए राज्य हज समिति के साथ भी मिलकर काम कर रहे हैं.’’

हज यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम

टर्मिनल-1 के सुरक्षा क्षेत्र में हज यात्रियों द्वारा धार्मिक गतिविधियों के लिए अलग-अलग क्षेत्र निर्धारित किए जाते हैं, जिसमें क्रमशः पुरुष और महिला तीर्थयात्रियों के लिए अलग-अलग वजूखाना और नमाज का स्थान शामिल हैं.

हवाई अड्डा 21 मई से छह जून तक 45 से अधिक उड़ानों का संचालन करेगा और 14,000 से अधिक यात्रियों के लखनऊ हवाई अड्डे से मदीना की यात्रा करने की उम्मीद है. हज के लिए सऊदी एयरलाइंस संचालित करेगी. 

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह ने विवाद के बीच किया सबसे बड़ा एलान, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के सामने रखी ये शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget