एक्सप्लोरर

ज्ञानवापी के सर्वे विवाद में मस्जिद पक्ष को जारी हुआ हाईकोर्ट का नोटिस, 4 हफ्ते में मांगा जवाब

Gyanvapi Case News: हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के 12 दिसंबर के प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 को लेकर दिए गए आदेश के क्रम में सुनवाई की अगली तिथि नियत की है. अब 24 फरवरी 2025 को मामले की अगली सुनवाई होगी.

Gyanvapi Mosque Row: वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में स्थित वजूखाने का वैज्ञानिक सर्वेक्षण आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (ASI) से कराए जाने की मांग से जुड़े मामले में एक जानकारी सामने आई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लार्ड आदि विश्वेश्वर की ओर से दाखिल याचिका को राखी सिंह की याचिका के साथ कनेक्ट करने का आदेश है. कोर्ट ने लार्ड आदि विश्वेश्वर अंजुमन मसाजिद कमेटी को नोटिस जारी कर 4 हफ्ते में जवाब मांगा है. वहीं उसके बाद दो हफ्ते में याची अधिवक्ता वाद मित्र को रिज्वाइंडर दाखिल करना होगा.

लार्ड आदि विश्वेश्वर की ओर से दाखिल याचिका में केन्द्रीय गुम्बद के नीचे खुदाई कर एएसआई से सर्वे की मांग की गई है. फास्ट ट्रैक कोर्ट वाराणसी ने वाद मित्र अधिवक्ता विजय शंकर रस्तोगी की ओर से दाखिल अर्जी अक्टूबर महीने में खारिज कर दी थी. हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के 12 दिसंबर के प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 को लेकर दिए गए आदेश के क्रम में सुनवाई की अगली तिथि नियत की है. अब 24 फरवरी 2025 को मामले की अगली सुनवाई होगी.

वहीं पहली याचिका हिंदू पक्ष की राखी सिंह की तरफ से दाखिल की गई है. राखी सिंह की याचिका में ज्ञानवापी परिसर के सील वजूखाने का भी परिसर के बाकी हिस्से की तरह ASI से सर्वेक्षण कराए जाने की मांग की गई है. हालांकि मुस्लिम पक्ष ने इस पर ऐतराज जताया है, मुस्लिम पक्ष का कहना है कि वजूखाने के अंदर शिवलिंग है. जिसकी कार्बन डेटिंग के जरिए सर्वेक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है.

वजूखाने का सर्वेक्षण बेहद जरूरी- सौरभ तिवारी

राखी सिंह के अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने अदालत में पक्ष रखा. उन्होंने दलील दी है कि विवादित परिसर का रिलिजियस कैरेक्टर निर्धारित करने के लिए वजूखाने का सर्वेक्षण बेहद जरूरी है. वाराणसी के जिला जज की कोर्ट ने वजू खाने के सर्वेक्षण की मांग खारिज कर दी है. इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनवरी महीने में ही याचिका दाखिल कर जिला जज के फैसले को चुनौती दी गई है.

सिंगल बेंच में हुई मामले की सुनवाई

जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच में मामले की सुनवाई हुई. वाराणसी की अदालत में श्रृंगार गौरी का केस दाखिल करने वाली राखी सिंह के अलावा बाकी चार महिलाओं ने वजूखाने के सर्वेक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की हुई है.

अतुल प्रधान ने विधानसभा से निष्कासित होने पर साल 1962 का किया जिक्र, जानें क्या है पूरा मामला

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget