एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में अखिलेश यादव के बाद सपा के इस बड़े नेता ने दिया बयान, किया ये दावा

Gyanvapi मामले पर सपा सांसद एसटी हसन ने बड़ा दावा किया है.उन्होंने कहा है कि देश में मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है.

Gyanvapi News: उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी में ज्ञानवापी मामले पर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के बाद अब सपा सांसद एसटी हसन ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि “न्याय मिलना चाहिए. कानून के मुताबिक ही काम होना चाहिए. देश में मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है. अभी यह वाराणसी की ज्ञानवापी है. क्या हम एक दूसरे के प्रति अपना प्यार भूल गये हैं?'

इससे पहले सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा था-, ‘‘किसी भी अदालती आदेश का पालन करते समय उचित प्रक्रिया को बनाए रखना होगा. वाराणसी की अदालत ने इसके लिए सात दिन की अवधि तय की थी. अब हम जो देख रहे हैं वह नियत प्रक्रिया से परे जाने और किसी भी कानूनी सहारे को रोकने का एक ठोस प्रयास है.’’

संसद में हुआ प्रदर्शन
उधर, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के सांसदों ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में ज्ञानवापी मामले को लेकर प्रदर्शन किया. उन्होंने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष ‘ज्ञानवापी मस्जिद बचाओ’ और ‘पूजा स्थल अधिनियम की रक्षा करो’ लिखीं तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

आईयूएमएल के लोकसभा सांसद ई.टी. मोहम्मद बशीर, कानी के. नवास और अब्दुस्समद समदानी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. वाराणसी की जिला अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद के एक तहखाने में पूजा किए जाने का पिछले दिनों आदेश दिया था. मस्जिद समिति ने इस आदेश को ऊपरी अदालत में चुनौती दी है और इस पर रोक लगाने की मांग की है.

हाईकोर्ट पहुंचा मामला
बता दें ज्ञानवापी मस्जिद परिसर स्थित व्यास जी तहखाने में जिला अदालत द्वारा हिंदू भक्तों को पूजा अर्चना की अनुमति दिए जाने के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने बृहस्पतिवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की. वहीं, मुस्लिम पक्ष ने वाराणसी के जिला अदालत में भी अर्जी देकर हिंदू पक्ष को उक्त स्थान पर पूजा करने से रोकने का अनुरोध किया है.

ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन करने वाली अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी ने मस्जिद परिसर के भीतर व्यास जी के तहखाना में हिंदू भक्तों को पूजा अर्चना की अनुमति देने के वाराणसी की अदालत के निर्णय को चुनौती देने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय का बृहस्पतिवार को रुख किया.

इंतेजामिया कमेटी के वकील एसएफए नकवी ने कहा कि उन्होंने इस मामले पर जल्द सुनवाई के लिए उच्च न्यायालय के महानिबंधक के समक्ष आवेदन किया है. अदालत में दाखिल अपील में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के न्यासी मंडल और आचार्य वेद व्यास पीठ मंदिर के मुख्य पुजारी शैलेन्द्र कुमार पाठक को पक्षकार बनाया गया है.

वाराणसी की अदालत के निर्णय के खिलाफ दाखिल अपील में दलील दी गई है कि यह वाद स्वयं में पूजा स्थल अधिनियम, 1991 के तहत पोषणीय नहीं है. साथ ही तहखाना का व्यास परिवार के स्वामित्व में होने या पूजा आदि के लिए देखरेख किए जाने की कोई चर्चा नहीं थी जैसा कि मौजूदा वाद में दावा किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Rajya Sabha Chunav Live: अखिलेश यादव के दूसरे सरप्राइज पर बोले रामगोपाल यादव, सपा चीफ का नाम लेकर किया बड़ा दावा
Live: अखिलेश यादव के दूसरे सरप्राइज पर बोले रामगोपाल यादव, सपा चीफ का नाम लेकर किया बड़ा दावा
दहेज में 50,000 रुपये नहीं लाने पर बहू को शौचालय जाने से रोका, पति इम्तियाज भी...
दहेज में 50,000 रुपये नहीं लाने पर बहू को शौचालय जाने से रोका, पति इम्तियाज भी...
बस्ती के दृष्टिबाधित मूर्तिकार की अनोखी कहानी, मन की आंखों से बनाते हैं मूर्तियां
बस्ती के दृष्टिबाधित मूर्तिकार की अनोखी कहानी, मन की आंखों से बनाते हैं मूर्तियां
UP पुलिस पर आमने सामने योगी-अखिलेश, सीएम बोले- पहले लगता था कर्फ्यू
UP पुलिस पर आमने सामने योगी-अखिलेश, सीएम बोले- पहले लगता था कर्फ्यू

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने मानी ज्योतिषाचार्य की बात तो DMK सांसद कनिमोझी बोलीं- 'वो PM...'
CM विजय ने मानी ज्योतिषाचार्य की बात तो DMK सांसद कनिमोझी बोलीं- 'वो PM...'
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
How To Make Poori: गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
Embed widget