एक्सप्लोरर

Guru Purnima 2024: संगम नगरी में गुरु पूर्णिमा पर पहुंचे श्रद्धालु, भक्तों ने अपने गुरु का पांव पखारकर लिया आशीर्वाद

UP News: प्रयागराज में यमुना तट पर स्थित ओम नमः शिवाय आश्रम में गुरु पूर्णिमा के मौके पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है.वहीं श्रद्धालु आश्रम के प्रमुख गुरु जी के पांव पकड़कर उनका आशीर्वाद ले रहे है.

Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा का पर्व आज संगम नगरी प्रयागराज में भी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रयागराज के मठों- आश्रमों व गुरुकुलों में खास आयोजन हो रहे हैं. शिष्य व भक्त अपने गुरु के पांव पखारकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं तो वहीं गुरुजन और संत भी अपने भक्तों को गुरु मंत्र व आशीर्वाद दे रहे हैं. इस खास मौके पर शिष्यों और भक्तों की तरफ से गुरुओं व संतो को उपहार भी दिए जा रहे हैं. उनकी पूजा-अर्चना की जा रही है. 

प्रयागराज में यमुना तट पर स्थित ओम नमः शिवाय आश्रम में गुरु पूर्णिमा के मौके पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. यहां आने वाले श्रद्धालु सिर पर पगड़ी बांधे हुए हैं. वहीं श्रद्धालु आश्रम के प्रमुख गुरु जी के पांव पखारकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं. गुरु भी कान में गुरु मंत्र देकर अपने शिष्यों को सुख समृद्धि और कामयाबी का आशीर्वाद दे रहे हैं. इस मौके पर गीतों और भजनों के जरिए गुरु की महिमा का बखान किया जा रहा है. गुरु पूर्णिमा पर ओम नमः शिवाय आश्रम में 21 कुंडीय रुद्र महायज्ञ का भी आयोजन किया जा रहा है. यह महायज्ञ मानव कल्याण के लिए है. 

कई स्थानों पर की गई पूजा अर्चना
गुरु पूर्णिमा के मौके पर प्रयागराज में शंकराचार्य आश्रम, बाघंबरी गद्दी मठ, अलग-अलग अखाड़ों और धर्म गुरुओं के स्थान पर पूजा अर्चना हो रही है. तमाम शिष्य गुरुओं से आशीर्वाद लेने के बाद उन्हें उपहार भी दे रहे हैं. कई जगहों पर प्रयागराज में कुछ महीनों बाद आयोजित होने वाले महाकुंभ के सकुशल संपन्न होने की कामना भी की जा रही है. इस मौके पर शिष्यों का कहना है कि गुरु ही वह माध्यम है जो हमें अंधकार से उजाले की तरफ ले जाता है और अज्ञानता को खत्म कर सही गलत की पहचान कराता है. विद्या और ज्ञान की देवी सरस्वती का वास होने की वजह से प्रयागराज में गुरु पूर्णिमा का खास महत्व है.

ये भी पढ़ें: मोहित यादव अपहरण: हत्याकांड पर राजनीति शुरू, BJP विधायक ने की परिवार से मुलाकात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget