एक्सप्लोरर

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नाराज अभिभावकों ने उठाये सवाल, जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

निजी स्कूलों द्वारा फीस वसूलने को लेकर अभिभावकों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया है. उनका कहना है कि जब बच्चे घर पर ही रहकर ऑनलाइन क्लासेज कर रहे हैं, तब ऐसे में फीस क्यों ली जा रही है.

नई दिल्ली: नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गुरुग्राम व एनसीआर के सैकड़ों अभिभावकों ने सांकेतिक धरना दिया. अभिभावक संघों के अनुसार निजी स्कूल मनमाने ढंग से फीस वसूल रहे हैं. ऐसे में अगर स्कूल नहीं खुलता और ऑनलाइन क्लास चलती है तो उसके लिए फीस निर्धारित की जाए, जिससे इस महंगाई के दौर में अभिभावकों का शोषण बंद हो.

बढ़ी फीस लिये जाने पर उठाये सवाल

इस दौरान बच्चों के माता-पिता का कहना है कि, जब कोरोना काल में स्कूल बंद रहे, और घर पर ही रहकर बच्चों ने ऑनलाइन क्लास की, तो फिर फीस बढ़ा कर क्यों ली जा रही है और जो अभिभावक फीस नहीं जमा कर पा रहे, उनके बच्चों का नाम काट दिया जा रहा, उन्हें परीक्षा में भी बैठने नहीं दिया जा रहा.

अभिभावकों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि, महंगाई की मार से पहले ही घर का बजट बिगड़ चुका है. स्कूलों की मनमानी अभिभावकों पर दोहरी मार डाल रहा है. ऐसे में सरकार को चाहिए कि जब स्कूल नहीं खुल रहे हैं और बच्चों को ऑनलाइन क्लासेज द जा रही हैं, तो उसके लिए फीस निर्धारित हो, जिससे निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लग सके और अभिभावकों को राहत मिल सके.

बच्चों का नाम का दिया जाता है

अभिभावकों ने निजी स्कूलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि, स्कूल बंद होने के बावजूद भी ट्यूशन फीस में मेंटेनेंस चार्ज कन्वेंस चार्ज जोड़कर लिया जा रहा है और जो अभिभावक इसका विरोध कर रहे हैं, फीस जमा करने से मना कर रहे हैं, उनके बच्चों का स्कूल से नाम काट दिया जाता है. उन्हें ऑनलाइन क्लासेस में बैठने नहीं दिया जाता. इतना ही नहीं उनके बच्चों को परीक्षा में भी शामिल नहीं किया जाता. ऐसे में गरीब अभिभावक क्या करे?

अभिभावकों ने जंतर मंतर के मंच से सरकार से गुहार लगाई कि, जल्द से जल्द इन निजी स्कूलों की मनमानी रोकी जाए, जिससे अभिभावकों को इस महंगाई के दौर में राहत मिले. अगर इन निजी स्कूलों की मनमानी नहीं रुकती तो अभिभावक संघ आगे आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा.

ये भी पढ़ें.

UP: विवाद के बाद पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, शव को हाई-वे के किनारे फेंका

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget