एक्सप्लोरर

यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से किसानों का धरना खत्म, पुलिस ने हिरासत में लिए कई किसान नेता

Farmer Protest: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता ने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा की लड़ाई जारी रहेगी, प्रशासन ने आंदोलन कर्ताओं से निपटने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है.

Noida Farmers Protest: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से एक बार फिर किसान नेता हिरासत में लिए गए हैं. यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से किसानों का धरना प्रशासन द्वारा खत्म कराया गया है. गौतमबुद्ध नगर में किसान आंदोलन ने फिर से लिया एक नया मोड़ लिया है, किसानों को धरना स्थल से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. यह धरना भारतीय किसान यूनियन (भाकियू )द्वारा बुलाए गई महा पंचायत के बाद आयोजित किया गया था. किसान स्थानीय भूमि अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों और मुआवजा की विसंगतियां और अपने अधिकारों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.

वहीं किसानों के हिरासत में लेने के  बाद धरना खत्म हो गया लेकिन देर रात 12:00 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश जारी किए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि अराजकता बर्दाश्त नहीं, दूसरी तरफ किसानों के हिरासत में लेने के बाद से किसानों में तनाव का माहौल है. भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता ने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा की लड़ाई जारी रहेगी, प्रशासन ने आंदोलन कर्ताओं से निपटने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है. गौतम बुद्ध नगर में किसानों और प्रशासन के बीच चल रहे गतिरोध से अब प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है.

इससे पहले बुधवार (4 दिसंबर) को नोएडा में दलित प्रेरणास्थल पर शांति भंग करने के लिए गिरफ्तार किये गये संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को पुलिस ने शाम को रिहा कर दिया था. पुलिस ने मंगलवार शाम को करीब 160 लोगों की गिरफ्तार किया था, हालांकि कई बुजुर्ग, महिलाओं और बीमार लोगों को जेल के गेट से मुचलके पर ही छोड़ दिया गया था. वहीं किसान नेता राकेश टिकैत की अनुपस्थिति में उनके बेटे गौरव टिकैत ने महापंचायत को संबोधित किया था हालांकि राकेश टिकैत शाम को पुलिस को चकमा देकर पंचायत स्थल पर पहुंचने के लिए दौड़ते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए.

(पीटीआई इनपुट के साथ)

संभल हिंसा में तुर्क-पठान विवाद की एंट्री से भड़क उठे अखिलेश के सांसद, PAK कनेक्शन पर भी दिया बयान

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget