एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक डायवर्ट, चार मूर्ति चौक पर हो रहा अंडरपास निर्माण,जानें- नया रूट

चार मूर्ति चौक पर अंडरपास का निर्माण कार्य तेज़ गति से चल रहा है.इसके चलते 150 मीटर पहले से मेन रोड को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है वहीं सर्विस रोड पर डायवर्ट किया गया है.

UP News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक चार मूर्ति चौक पर अंडरपास का निर्माण कार्य तेज़ गति से चल रहा है. ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अब बिसरख चौक की ओर जाने वाली मुख्य सड़क मेन कैरिज-वे पर भी काम शुरू कर दिया है. इसके चलते 150 मीटर पहले से मेन रोड को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है और ट्रैफिक को विकल्प स्वरूप चौड़ी किया गया है. वहीं सर्विस रोड पर डायवर्ट किया गया है. ताकि यातायात प्रभावित न हों लोग जाम में न फँसें इसको लेकर व्यवस्था की गई है.


नोएडा, गाज़ियाबाद प्रताप विहार और गौड़ सिटी की ओर जाने वाले वाहन अब सर्विस रोड से होकर जा सकते हैं. हिंडन पार करने के बाद यू-टर्न लेकर वाहन चालक NH-24 गाज़ियाबाद या गौड़ सिटी की ओर बढ़ सकते हैं. वाहन चार मूर्ति पुलिस चौकी के सामने से बाएं मुड़कर मेन कैरिज-वे से आगे जा सकते हैं. ताकि किसी को भी आने जाने में दिक़्क़त का सामना ना करना पड़े.
डेढ़ साल में हुआ तैयार

यह अंडरपास 60 मीटर रोड के समानांतर बनाया जा रहा है.
चौक से दोनों ओर करीब 350 मीटर लंबा अंडरपास होगा। इस निर्माण पर अनुमानित लागत लगभग 92 करोड़ है.
निर्माण की समयसीमा लगभग 18 महीने है. जबकि 1 साल में कार्य के पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है. क्योंकि प्राधिकरण के अधिकारी  इसे समय समय पर मांट्रिंग कर रहे हैं.
ट्रैफिक पर काम तेज

प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर ट्रैफिक समस्या के स्थायी समाधान हेतु तेजी से काम किया जा रहा है. इससे पहले इटैड़ा और एक मूर्ति गोलचक्कर पर यूटर्न की व्यवस्था कर और शाहबेरी रोड को चौड़ा करके जाम की समस्या में बड़ी राहत दी गई थी.

वाहन चालकों को मिलेगी राहत

एसीईओ प्रेरणा सिंह के अनुसार प्राधिकरण इस अंडरपास का काम पूरी गंभीरता से कर रहा है. यह प्रोजेक्ट हजारों वाहन चालकों की राहत का जरिया बनेगा. मैं स्वयं इस कार्य की नियमित निगरानी कर रही हूं ताकि यह समय से पहले कार्य पूरा हो सके. जब तक मुख्य मार्ग बंद रहेगा, वाहन चालकों से अपील है कि डायवर्जन का पालन करें और ट्रैफिक नियमों का पालन कर सहयोग दें.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget