एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: 3 जून से ओवरहैड टैंक की सफाई शुरू, सप्लाई पर पड़ सकता है असर

Greater Noida News: एक महीने तक सभी ओवरहैड टैंकों की सफाई की जाएगी. इससे कुछ समय के लिए अलग-अलग पानी की दिक्कत हो सकती है.अभियान 3 जून से शुरू होकर 10 जुलाई तक जारी रहेगा.

Water Cleaning:  ग्रेटर नोएडा में स्वच्छ पानी की सप्लाई के लिए प्राधिकरण ने बड़ा फैसला लिया है, जिसमें अगले एक महीने तक सभी ओवरहैड टैंकों की सफाई की जाएगी. इससे कुछ समय के लिए अलग-अलग पानी की दिक्कत हो सकती है. इसके लिए प्राधिकरण ने सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए और लोगों से सहयोग की अपील की है. ये अभियान तीन जून से शुरू होकर 10 जुलाई तक जारी रहेगा.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ACEO प्रेरणा सिंह ने लोगों से सहयोग की अपील की है. उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल आपूर्ति हमारी प्राथमिकता है. सफाई के दौरान लोग पानी का उपयोग सोच-समझ के करें और इस अभियान में सहयोग करें ताकि सभी को सुरक्षित पेयजल मिल सके.

सफाई का शेड्यूल और प्रभाव

यहां बता दें कि प्राधिकरण ने पहले ही भूमिगत जलाशयों की सफाई शुरू कर दी थी और अब ओवरहेड टैंकों की सफाई की जाएगी. सफाई के दौरान पानी की आपूर्ति पर असर पड़ सकता है. सुबह के समय आपूर्ति सामान्य रहेगी जबकि दोपहर और शाम को पानी का प्रेशर थोड़ा कम हो सकता है. इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वे पानी का स्टोरेज समय से कर और प्रयोग सोच समझ कर.

पानी की किल्लत के लिए टैंकर सुविधा की व्यवस्था

इस दौरान अगर किसी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित होती है, तो प्राधिकरण ने टैंकर सेवा का भी इंतजाम किया है. लोगों के लिए बाकायदा नम्बर जारी किए गए हैं. जिन पर वे फोन करके टैंकर मंगवा सकते हैं.

ये हैं नम्बर:

7983604110, 9811839456, 9873763995, 9899331572, 9654302913, 8130504019, 8377911380, 9871090100, 8859285804

इस हिसाब से चलेगा सफाई अभियान

प्राधिकरण ने अलग-अलग सेक्टर के लिए प्लान बनाया है. ताकि कम से कम लोगों को समस्या का सामना करना पड़े. जिन प्रमुख कालोनियों में सफाई होगी उनमें ये शामिल हैं.          

  • सिग्मा फोर: 03 जून
  • बिल्डर्स एरिया पी-4: 04 जून
  • सेक्टर चाई फोर: 06 जून
  • सेक्टर-37: 12 जून
  • स्वर्णनगरी: 13 जून
  • ओमीक्रॉन वन: 17 जून
  • गामा टू: 23 जून
  • बीटा टू: 07 जुलाई
  • इकोटेक थ्री: 10 जुलाई

इसके अलावा भी लगभग सभी कालोनियों को कवर किया गया है, जिसका पूरा शेड्यूल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

इसलिए चलाया जा रहा है अभियान

प्राधिकरण की SEO प्रेरणा सिंह ने बताया कि लगातार लोगों की पानी को लेकर शिकायतें मिल रहीं हैं. फिर स्वास्थ्य के लिए साफ़ पानी सप्लाई करना प्राधिकरण की जिम्मेदारी है. ओवरहैड टैंक की समय-समय पर सफाई से पानीकी क्वालिटी बेहतर रहेगी. इससे लोगों को लाभ मिलेगा.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget