एक्सप्लोरर

अनिरुद्धाचार्य के समर्थकों की गुंडई, ABP न्यूज़ की महिला रिपोर्टर से की बदसलूकी, बाल खींचे और मारपीट पर उतरे

Anuruddhacharya Controversy: एबीपी न्यूज़ की महिला रिपोर्टर ने जब अनिरुद्धाचार्य से उनके बयानों पर सवाल किया तो उनके भक्तों ने एबीपी की टीम पर हमला कर दिया. उन्होंने रिपोर्टर को धक्का दिया और बाल खींचे.

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य द्वारा महिलाओं पर दिए विवादित बयानों को लेकर घिरे हुए. पूरे विवाद पर जब एबीपी न्यूज की महिला रिपोर्टर ने जब उसने बात करने की कोशिश तो उनके समर्थकों ने एबीपी की टीम पर ही हमला कर दिया. उनके भक्तों ने महिला रिपोर्टर के बाल खीचें और धक्का-मुक्की करने की कोशिश की. 

अनिरुद्धाचार्य के बयानों को लेकर महिलाओं में नाराजगी देखने को मिल रही है. इस बीच बुधवार रात को जब अनिरुद्धाचार्य अमेरिका से दिल्ली लौटे तो इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए एबीपी संवाददाता अजातिका सिंह ने उनके विवादित बयानों को लेकर सवाल पूछा. जिसके बाद उनके समर्थक भड़क गए. 

एबीपी की महिला रिपोर्ट से बदसलूकी

रिपोर्टर के सवालों पर अनिरुद्धाचार्य ने तो चुप्पी साध ली और वो चुपचाप मुस्कुराकर वहां से निकलने लगे लेकिन, समर्थकों ने उनके सामने ही अजातिका सिंह से बदसलूकी शुरू कर दी. भक्तों के नाम पर खड़े गुंडों ने उनके बाल खींचे और धक्का मारा. हद तो तब हो गई जब एक शख्स ने उन्हें जूते से मारने की भी कोशिश की. हैरानी की बात है कि ये सब कैमरे के सामने हुआ. 

एबीपी रिपोर्टर ने जब अनिरुद्धाचार्य से उनके समर्थकों द्वारा की जा रही बदसलूकी के बारे में बताया तो भी उन्होंने कुछ नहीं कहा. जिसके बाद उनके भक्तों का हौसला और बढ़ गया. जिसके बाद वो और बदतमीजी पर उतर आए. इस बीच एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के सुरक्षा बलों ने बीच बचाव किया. जिसके बाद मामला शांत हो पाया. 

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी का मामला

बता दें कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने अपने एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और लड़कियों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा कि 14 वर्ष की उम्र में लड़कियों की शादी हो जाती थी, वो परिवार में घुल मिल जाती थीं लेकिन अब लड़कियां लाते हैं 25 साल की जो 4 जगह मुंह मार के आती हैं.

उनके इस बयान को लेकर तमाम महिला संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है. जिसके बाद मथुरा में महिला अधिवक्ताओं ने इस मामले में एसीजेएम प्रथम की अदालत में उनके खिलाफ वाद दाखिल कर दिया है. अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मथुरा के साधु संतों में भी खासी नाराजगी देखने को मिल रही है. 

वृंदावन में आज संत समाज की बैठक

आज वृंदावन में संत समाज ने इस मामले में पर दोपहर एक बजे एक महापंचायत भी बुलाई हैं जिसमें अनिरुद्धाचार्य को लेक कोई बड़ा फैसला हो सकता है. श्री कृष्ण जन्मभूमि केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी बाबा ने कहा कि उन्हें ब्रज की भूमि पर रहने का कोई हक नहीं है. अनिरुद्धाचार्य ने माता सीता और राधा रानी को लेकर भी अभद्र टिप्पणी की है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget