एक्सप्लोरर

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा, कार-पिकअप की भिड़ंत, 11 लोग घायल और 2 की हालत नाजुक

Greater Noida News: यह दर्दनाक हादसा जेवर से झाजर रोड पर हुआ है, सेंट्रो कार के ओवरटेक करते हुए महिंद्रा पिकअप पलट गई. इस हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है.

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना से होकर गुजर रहे जेवर-खुर्जा, जहांगीरपुर हाईवे (Jahangirpur Highway) पर पिकअप की टक्कर सामने से आ रही सेंट्रो कार (Santro Car) हो गई. जिसके बाद वहां पर चीख-पुकार मच गई इस हादसे में छह महिला, दो बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए. वहीं सूचना मिलते ही जेवर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसे में कुल 11 लोग हुए घायल  

बता दें कि जेवर-खुर्जा, जहांगीरपुर हाईवे पर दोपहर करीब ढाई बजे बनकापुर (Bankapur) गांव के पास पिकअप और कार आपस में भिड़ गई. पिकअप जहांगीरपुर की तरफ जा रही थी और सामने से कार आ रही थी, सभी लोग किसी प्रोग्राम से लौट रहे थे. इस हादसे में कुल 11 लोग घायल हो गए. वहीं सूचना मिलते ही जेवर थाने (Jewar Police Station) की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घायलों को कैलाश हॉस्पिटल जेवर में कराया भर्ती

इस हादसे को लेकर एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार ने बताया कि आज दोपहर जेवर-जहांगीरपुर मार्ग पर सेंट्रो कार और पिकअप में टक्कर हो गई. जिसमें कुल 11 लोग घायल हो गए हैं, 3 पुरुष, 2 बच्चे और 6 महिलाएं हैं. इन लोगों को कैलाश हॉस्पिटल (Kailash Hospital) जेवर में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है. इसमें एक पुरुष की स्थिति गंभीर बनी हुई है, अभी तक कोई जनहानि नहीं है. यातायात सुचारु रुप से चल रहा है, एसएचओ और एसीपी मौके पर मौजूद हैं. वहीं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

इसके अलावा आज ही बिजनौर जिले के नगीना देहात थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से नौ वर्षीय बालिका और उसके चार वर्षीय भाई की मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार अनियंत्रित कार की टक्कर से घर के दरवाजे पर बैठी नौ वर्षीय बहन और चार वर्षीय भाई की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसके पिता और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संग्राम सिंह ने बताया कि शनिवार शाम लगभग सात बजे थाना नगीना देहात के गांव लालवाला में जब मनीराम अपनी नौ वर्षीय पुत्री मानसी और चार वर्षीय पुत्र संस्कार के साथ दरवाजे पर बैठे थे तभी अनियंत्रित कार दरवाजे पर आकर टकरा गई. उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में मानसी और संस्कार की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि मनीराम और कार चालक फरमान गंभीर रूप से घायल हो गये. सीओ ने बताया कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

UP Politics: बीजेपी नेता अपर्णा यादव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, शिवपाल यादव का बहू पर बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget