एक्सप्लोरर

पुलिस ने दबोचे 8 बदमाश, लिफ्ट के बहाने सवारियों को बैठाते थे, फिर देते थे लूट की वारदात को अंजाम

ग्रेटर नोएडा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. यहां पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो हाई-वे पर लोगों को लिफ्ट देकर बैठाते थे फिर उन्हें लूट लेते थे.

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा की जेवर पुलिस ने गश्त के दौरान आठ शातिर अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए बदमाश हाइवे पर कारों में लिफ्ट देकर सवारी से उसका कीमती सामान, आभूषण व नगदी लूट लेते थे. आरोपितों के खिलाफ गौतमबुद्धनगर व बुलन्दशहर जिले के थानों में अनेक मामले दर्ज हैं.

लिफ्ट के बहाने लूट

ग्रेटर नोएडा जेवर में पुलिसबल गश्ती कर रहा था. उसी दौरान झाझर रोड पर यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर इंटरचेंज के पास दो स्विफ्ट कार सवार संदिग्ध लोग घूमते नजर आए, जिनको रोककर उसमें बैठे आठ लोगों की तलाशी ली गई. जहां सभी के पास अवैध असलहे बरामद हुये. पुलिस आरोपियों को लेकर कोतवाली पहुंची और पूछताछ शुरू की. उन्होने बताया कि आजाद व नदीम निवासी सिकन्दराबाद, सोनू व भोला निवासी दनकौर, कमल उर्फ कालू, देवेंद्र व सुभाष निवासी बिलासपुर, सुनील निवासी गांव सैनी थाना ईकोटेक-3 वारदात को अंजाम देने के इरादे से निकले थे. वह लोगों को लिफ्ट का बहाना बनाकर कारों में सवार करते और रास्ते में हथियारों के बल पर उनसे लूट पाट कर पीड़ित को रास्ते मे कहीं उतारकर फरार हो जाते थे.

पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास

पकड़े गए कमल उर्फ कालू के खिलाफ पूर्व में सेक्टर 39, थाना दनकौर, बीटा-2 व जेवर कोवताली में विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं. आरोपित से पुलिस ने एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किये हैं. सुभाष के खिलाफ थाना बिसरख में पूर्व में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है. जिससे जेवर पुलिस ने एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. सोनू के खिलाफ जेवर कोतवाली में दो मामले दर्ज किये गये तथा उससे पुलिस ने एक अवैध तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किये हैं. भोला के खिलाफ दनकौर कोतवाली में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज है, जिससे पुलिस ने एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किये हैं. आजाद के खिलाफ थाना सिकन्दराबाद, बुलन्दशहर में चार मामले तथा जेवर थाने में दो मामले दर्ज हैं. जिससे पुलिस ने एक अवैध छुरा बरामद किया है. नदीम के खिलाफ जेवर कोतवाली में दो मामले दर्ज किये गये हैं, जिससे पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है. वहीं, सुनील व देवेन्द्र से पुलिस ने अवैध छुरा बरामद किये हैं.

ये भी पढ़ें.

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर अब ईडी का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में सात दिन की हिरासत

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में विवादित किताब पर सख्ती, सभी स्कूलों और कोचिंग सेंटरों में पुस्तकों की समीक्षा के आदेश
जम्मू-कश्मीर में विवादित किताब पर सख्ती, सभी स्कूलों और कोचिंग सेंटरों में पुस्तकों की समीक्षा के आदेश
'और भी तरीके हो सकते हैं...' वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति पर भड़के अखिलेश के मुस्लिम सांसद
'और भी तरीके हो सकते हैं...' वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति पर भड़के अखिलेश के मुस्लिम सांसद
महोबा में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला: 10-10 हजार के दो इनामी आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
महोबा में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला: 10-10 हजार के दो इनामी आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget