एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: हथियारों के शौक और अपने खर्चों को पूरा करने के लिये छात्रों ने बना लिया गैंग, पुलिस ने किया खुलासा

नोएडा पुलिस ने छात्रों के एक ऐसे गैंग को दबोचा है, जो अपने शौक को पूरा करने के लिये अपराधी बन गये. ये हथियार भी लूटते थे और चोरी की घटनाओं को अंजाम भी देते हैं. पांच छात्रों के इस गैंग के चार सदस्य पकड़े गये हैं, एक फरार है.

ग्रेटर नोएडा. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है. लुटेरा शौक पूरा करने के लिए अपने साथियों के साथ गैंग बनाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया करता था. बिसरख पुलिस ने अबतक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. दो दिन पहले इस गैंग के तीन सदस्यों को गैलेक्सी वेगा चौराहे से गिरफ्तार किया गया था. जबकि एक को आज हनुमान चौक से गिरफ्तार किया है. इनका एक साथी अभी भी फरार है. इन शातिर लुटेरों ने बिसरख कोतवाली क्षेत्र में सुनार की दुकान में हथियार के बल पर लूट का प्रयास किया था. लूट में असफल होने पर सुनार को गोली मार दी थी. सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी. पुलिस ने लुटेरे विपिन से एक मोबाइल, बाइक, व 7200 की नगदी बरामद की है.

गार्ड से लूटी थी लाइसेंसी रायफल

डीसीपी हरीश चन्दर ने बताया कि बिसरख पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया था. पकड़े गए बदमाशों से पिछले महीने एक सुरक्षा गार्ड से लूटी हुई लाइसेंसी राइफल और कारतूस के साथ ही लूट में इस्तेमाल किया गया तमंचा, कारतूस और मोटर साइकिल बरामद की थी. पुलिस इन बदमाशों की गिरफ्तारी को एक बड़ी कामयाबी के रूप में देख रही है, क्योंकि इन बदमाशों का कोई पिछला रिकॉर्ड नहीं है और गार्ड से रायफल लूट, दूसरी जगह से चैन लूटने व एक अन्य जगह सुनार की दुकान में लूट के प्रयास को आरोपियों अपने हथियारों के प्रति अपने जुनून को पूरा करने के लिए अंजाम दिया. पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि फरार आरोपी दीपक की तलाश कर रही है.

छात्रों ने मिलकर बनाया गैंग

डीसीपी हरीश चन्दर ने बताया कि फरार आरोपी सहित 5 लोग योगेंद्र, विकास, विशाल, और दीपक जो कि फरार है, का गैंग बनाया. ये सभी छात्र है. योगेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर हथियारों का शौक पूरा करने व अपने निजी खर्चों को शानो शौकत से पूरे करने को लेकर 5 लोगों का गैंग बनाया था. सबसे पहले बीते 19 सितंबर को एक अजनारा होम सोसाईटी के पास एक व्यक्ति से योगेंद्र के साथ चैन लूट की घटना को अंजाम दिया था. चेरी काउंटी चौकी प्रभारी अवशेष भाटी ने बताया कि विपिन ने पूछताछ में बताया कि बीते दिनों बादलपुर थाना क्षेत्र में एक सुनार की दुकान में लूट करने के लिए मैं विपिन, योगेंद्र उर्फ मेजर, विकास गए जबकि हमारे दोनों साथी दीपक व विशाल बाहर खड़े हुए थे. हमने लूट का प्रयास किया. लेकिन सुनार द्वारा विरोध करने पर उसके हाथ में गोली मार दी. उसी दौरान सुनार ने शोर मचा दिया था और हम लोग भाग गए थे.

डीसीपी हरीश चन्दर, ने बताया कि अबतक गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जबकि इनका एक अन्य साथी दीपक अभी भी फरार है. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. साथ ही बताया कि पहले तीन को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुलिस कमिश्नरेट ने 50 हजार का इनाम दिया था. जबकि अभी विपिन को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए की घोषणा की है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget