एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दो कछुआ तस्करों को किया गिरफ्तार, 33 दुर्लभ और प्रतिबंधित Turtles बरामद

UP News: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए की तस्करी करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. अपराधियों के पास 33 प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए बरामद हुए है.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बीटा 2 कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से 33 दुर्लभ और प्रतिबंधित कछुए बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू और सोनू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गढ़मुक्तेश्वर के रहने वाले हैं. वह फिलहाल झुग्गी नट मढ़ैय्या, ग्रेटर नोएडा में रह रहे थे.

एनिमल वेलफेयर संस्था के गौरव गुप्ता ने पुलिस को इस तस्करी गिरोह की सूचना दी थी. संस्था की टीम ने पहले ही जाल बिछा रखा था और तस्करों से संपर्क कर उन्हें कछुओं के लिए ऑर्डर दिया. जैसे ही तस्कर कछुओं की डिलीवरी के लिए पहुंचे, बीटा-2 पुलिस ने ग्राम नट मढ़ैय्या के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

शातिर अपराधी है दोनों अपराधी
एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार के अनुसार, ये दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं जो प्रतिबंधित कछुओं को पकड़कर उन्हें ऊंचे दामों में बेचते थे. आज भी आरोपी रिंकू को फोन पर 100 कछुओं का ऑर्डर मिला था. इसी डिलीवरी के दौरान उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी रिंकू का साथी भीम 100 प्रतिबंधित कछुओं के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़ा जा चुका है. इस मामले में दिल्ली के गीता कॉलोनी थाने में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था. इसी अधिनियम के तहत रिंकू और सोनू के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

यह कार्रवाई एनिमल वेलफेयर संस्था और पुलिस की संयुक्त योजना और सतर्कता की वजह से सफल हुई है. ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम को प्रभावी बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है. आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

काफी समय से तस्करी कर रहा है गिरोह
गिरफ्तारी के बाद मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाया गया और सभी बरामद किए गए कछुओं को उनके हवाले कर दिया गया. बताया जा रहा है कि यह गिरोह लंबे समय से प्रतिबंधित कछुओं की तस्करी कर रहा था और यमुना नदी से कछुए पकड़कर 2000 रुपये प्रति कछुआ बेचता था.

ये भी पढ़ें: आगरा में अस्पताल के फर्श पर अंबेडकर और बुद्ध की टाइल्स, अब अखिलेश यादव ने कर दिया नया दावा

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget