एक्सप्लोरर

Greater Noida News: 15 दिसंबर से अगर इस रफ्तार पर दौड़ाया वाहन, तो कटेगा चालान! कोहरे के चलते लिया गया फैसला

Yamuna expressway News: प्राधिकरण की सीईओ मोनिका रानी ने कहा कि हल्के वाहन सौ किमी प्रति घंटा के बजाए 80 किमी प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार से चलेंगे. जबकि भारी वाहनों के लिए यह रफ्तार कम होगी.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में सर्दियों के समय मे एक्सप्रेस-वे पर वाहन दुर्घटना की आशंका और अधिक बढ़ जाती है. कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से वाहनों के भिड़ने की आशंका अधिक रहती है. हादसे की रोकथाम के लिए प्राधिकरण ने दो महीने तक अधिकतम गति सीमा कम करने का फैसला किया है. यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 दिसंबर से वाहनों की रफ्तार कम होगी. हल्के वाहन सौ किमी प्रति घंटा के बजाए 80 किमी प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार से चलेंगे. भारी वाहनों के लिए अधिकतम रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा होगी.

इसकी बाबत प्राधिकरण की सीईओ मोनिका रानी ने कहा कि सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाले हादसे के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे के कारण प्राधिकरण हर वर्ष सर्दियों में एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा को कम कर देता है. सीईओ मोनिका रानी ने बताया कि 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा रहेगी. वहीं भारी वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 60 किमी प्रति घंटा रहेगी. क्योंकि सर्दियों में कोहरे के कारण हादसे बढ़ जाते हैं.

'ऐसे लोगों पर होगी कार्रवाई'
सीईओ मोनिका रानी ने आगे कहा कि इन हादसों को देखते हुए हमने यह फैसला लिया है कि हमारे लिए हर जीवन अमूल्य है. हादसों में किसी की जान न जाए, उसको लेकर यह निर्णय लिया गया है. इससे अधिक गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. उनके चालान काटे जाएंगे. सीईओ मोनिका रानी ने बताया कि अब एक्सप्रेस वे पर नई गति सीमा लागू होने के बाद जीरो पॉइंट से लेकर आगरा तक लोगों को पंपलेट और प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक किया जाएगा. नई गति सीमा लागू होने के बाद परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाने की योजना भी बनाई है.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: रामपुर में हार के बाद पहली बार छलका आजम खान के बेटे अब्दुल्ला का दर्द, जानिए क्या कहा?

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS रिंकू राही और EO में तीखी झड़प, जांच अभिलेख नहीं देने पर विवाद
IAS रिंकू राही और EO में तीखी झड़प, जांच अभिलेख नहीं देने पर विवाद
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी कांड में खुलासा! आरोपी के सरकारी कमरे से मिला मंदिर का खजाना
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी कांड में खुलासा! आरोपी के सरकारी कमरे से मिला मंदिर का खजाना
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर में डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की No Entry
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर में डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की No Entry
'जो काम CM योगी ने किया...', राम मंदिर मामले में सपा के आरोप पर बोले महंत दिनेंद्र दास
'जो काम CM योगी ने किया...', राम मंदिर मामले में सपा के आरोप पर बोले महंत दिनेंद्र दास

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget