एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट सहित आसपास के लोगों को मिलेगी जाम से राहत, इस परियोजना पर शुरू हुआ काम

UP News: सेक्टर-3 के पास 60 मीटर रोड को नॉलेज पार्क-5 के पास 130 मीटर रोड से जोड़ने के लिए लगभग 2200 मीटर लंबी और 80 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जा रहा है.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच सुगम आवाजाही को बढ़ावा देने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना पर कार्य शुरू कर दिया है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट सहित आस पास के लोगों को जाम से राहत मिलेगी. सेक्टर-3 के पास 60 मीटर रोड को नॉलेज पार्क-5 के पास 130 मीटर रोड से जोड़ने के लिए लगभग 2200 मीटर लंबी और 80 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जा रहा है. इस परियोजना पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. इस रोड के बनने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी.

इस निर्माण कार्य की शुरुआत जमीन संबंधी विवाद के चलते अटकी हुई थी, लेकिन प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल और किसानों से संवाद के बाद यह विरोध समाप्त हो गया है. अब यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है और मानसून शुरू होने से पहले इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

इस नई सड़क के बनने से 60 मीटर रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और वाहन चालकों को ग्रेटर नोएडा से ग्रेनो वेस्ट तक पहुंचने के लिए तेज, सुविधाजनक और सीधा मार्ग मिलेगा. इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि ईंधन की खपत भी घटेगी.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चल रहे विकास कार्य
प्राधिकरण की योजना में ट्रैफिक सुधार प्राथमिकता में है. सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देशों पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अंडरपास, यूटर्न और सड़क चौड़ीकरण जैसे कई विकास कार्य चल रहे हैं. इसी क्रम में परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-3 ने यह 80 मीटर चौड़ी रोड तैयार करने का कार्य भी शुरू किया है. 

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि 60 मीटर रोड पर भारी ट्रैफिक के चलते यह कनेक्टिंग रोड बेहद जरूरी थी. इसके बन जाने से ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के बीच यातायात काफी सुगम होगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें: 15 जून को लखनऊ दौरे पर आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, पुलिस आरक्षियों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget