एक्सप्लोरर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में पत्नी की हत्या कर यमुना नदी में फेंका शव, गुमशुदगी लिखवाने पहुंच गया थाने, ऐसे हुआ खुलासा

UP Crime News: जेवर पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपी पति सरवन ने बताया कि रविवार की रात उसने पत्नी से विवाद के चलते उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी.

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के जेवर कोतवाली क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को यमुना नदी में फेंक दिया. बाद में आरोपी अपनी पत्नी के गुमशुदा होने की सूचना लेकर कोतवाली पहुंच गया. जहां शक होने पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया. इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर यमुना नदी के पास पहुंची. पुलिस गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम के साथ तलाश में जुटी हुई है. इस संबंध में महिला के परिजनों ने आरोपी पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद शिकायत दर्ज कराई है.

दरअसल, अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने जेवर कोतवाली को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उन्होंने अपनी बेटी ऊषा की शादी करीब 3 साल पहले क्षेत्र के छांतगा गांव निवासी सरवन के साथ की थी. पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी की पति ने हत्या कर शव को कहीं फेंक दिया है. पुलिस का कहना है कि मायके वालों से पहले आरोपी पति मंगलवार की सुबह कोतवाली पहुंचा और अपनी पत्नी ऊषा के गुमशुदा होने की बात पुलिस से कहने लगा. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसके जो बयान हैं, उसमें काफी विरोधाभास पाया गया. जिसके चलते पुलिस ने आरोपी से कड़ी पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया.

पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है
जेवर पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपी पति सरवन ने बताया कि रविवार की रात उसने पत्नी से विवाद के चलते उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद वह अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर उसके शव को रखकर यमुना नदी में पूरन नगर गांव के नजदीक फेंक दिया है. हत्या की बात सुनते ही पुलिस ने गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर मौके पर पहुंची. पुलिस महिला के शव को तलाशने में जुटी हुई है.

Rampur News: आजम खान का छलका दर्द, खुद पर हो रही कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल, लोगों से की भावुक अपील

इस बारे में एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि महिला के शव की तलाश में एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम यमुना नदी में जुटी हुई है. अभी तक शव नहीं मिल पाया है. जल्द ही शव को बरामद कर लिया जाएगा. पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget