एक्सप्लोरर

AI की आड़ में गंदा खेल: नेवी ऑफिसर की बेटी को ब्लैकमेल, पुलिस जांच में जुटी

एक करोड़ नहीं देने पर पूरे परिवार को फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी है. फेक सोशल मीडिया अकाउंट्स बनाकर उनकी बेटी की छवि खराब की, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो शेयर किए

Greater Noida Cyber Crime: ग्रेटर नोएडा में नेवी ऑफिसर और उसकी बेटी को ऑनलाइन धमकी और AI जनरेटेड फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी अलग अलग एप इस्तेमाल कर परिवार को धमका रहा है जिसके बाद पूरा परिवार बेहद सदमे है. यही नहीं बेख़ौफ़ अपराधी ने एक करोड़ नहीं देने पर पूरे परिवार को फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के डब्ल्यूएचओ गुरजिंदर विहार में रहने वाले नौसेना अधिकारी कैप्टन डॉ. सुनील कुमार ने अपनी बेटी और परिवार को ऑनलाइन धमकी देने और बदनाम करने के मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज की है. शिकायत के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी विशाल राणा सितंबर 2024 से उनके परिवार को लगातार परेशान कर रहा है.

आरोपी ने फेक सोशल मीडिया अकाउंट्स बनाकर उनकी बेटी की छवि खराब की, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो शेयर किए और यही नहीं गन दिखाकर धमकी दी.

इन्स्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी

कैप्टन सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी विशाल राणा ने उनकी बेटी के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अश्लील संदेश भेजे और इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी दी. आरोपी ने उनकी पत्नी को गूगल पे  और ट्रूकॉलर जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील मैसेज भेजे, यही नहीं परिवार के अन्य सदस्यों को भी अश्लील भाषा में संदेश मिले.

इसके अलावा, आरोपी ने बेटी के दोस्तों को भड़काने वाले मैसेज भेजकर घर में चोरी के लिए उकसाया और 21 हजार रुपये की ठगी की. अब  उसने 1 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है.

परिवार मानसिक रूप से परेशान

कैप्टन कुमार का आरोप है कि आरोपी विशाल ने AI टूल्स के जरिए उनके परिवार की प्राइवेसी का उल्लंघन किया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. इसकी वजह से पूरा परिवार तनाव में है.    

पुलिस ने शुरू की जांच

उधर थाना बीटा-2 पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,  पुलिस के मुताबिक आरोपी के मोबाइल नंबरों और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget