एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा से बोड़ाकी तक मेट्रो विस्तार को हरी झंडी, PPP मॉडल से होगा काम

Noida News: यह 2.6 किमी लंबा ट्रैक पूर्णतः एलिवेटेड होगा और इसके निर्माण पर लगभग 416.34 करोड़ का व्यय प्रस्तावित है. यह कार्य तीन वर्षों में पूरा किए जाने का लक्ष्य है, जिसका PPP मॉडल पर काम होगा.

ग्रेटर नोएडा के विकास में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार एक और अहम मील का पत्थर बनने जा रहा है. केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने ग्रेटर नोएडा डिपो से बोडाकी तक 2.6 किलोमीटर के एलिवेटेड मेट्रो रूट के विस्तार को मंजूरी दे दी है.

इस परियोजना के अंतर्गत दो नए स्टेशन जनपद और बोडाकी बनाए जाएंगे, जिसमें बोडाकी स्टेशन को मल्टी मॉडल ट्रांजिट हब के अनुरूप विशाल रूप दिया जाएगा, जहां रेलवे, मेट्रो और बस टर्मिनल एक साथ मौजूद होंगे.

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) के कार्यकारी निदेशक महेंद्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह 2.6 किमी लंबा ट्रैक पूर्णतः एलिवेटेड होगा और इसके निर्माण पर लगभग 416.34 करोड़ का व्यय प्रस्तावित है. यह कार्य तीन वर्षों में पूरा किए जाने का लक्ष्य है.

PPP मॉडल से होगा काम

वित्तीय ढांचे के तहत इस परियोजना की लागत में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 20% 70.59 करोड़,उत्तर प्रदेश सरकार की हिस्सेदारी 24% 91.08 करोड़,शेष 60% 211.80 करोड़) की राशि डोमेस्टिक लोन और पीपीपी मॉडल से जुटाई जाएगी. इसके लिए भूमि अधिग्रहण की लागत 10.5 करोड़ तय की गई है.

महेंद्र प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में एक्वा लाइन का संचालन नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा डिपो तक हो रहा है. प्रस्तावित विस्तार इसे बोडाकी तक जोड़ देगा, जिससे यात्रियों को मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा.

जल्द भेजा जाएगा दूसरा बड़ा प्रस्ताव

इसके अतिरिक्त नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो विस्तार की एक और बड़ी योजना केंद्र सरकार को भेजी जा रही है. बोटैनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक 11.56 किलोमीटर लंबा मेट्रो रूट प्रस्तावित किया गया है, जिसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) राज्य सरकार से कैबिनेट मंजूरी के बाद केंद्र सरकार को भेज दी गई है. यह रूट लगभग ₹2,254.35 करोड़ की लागत से पांच वर्षों में तैयार होगा.

इस मार्ग पर सात नए स्टेशन बनाए जाएंगे

सेक्टर-44
नोएडा ऑफिस
सेक्टर-97
सेक्टर-105
सेक्टर-108
सेक्टर-93
पंचशील बालक इंटर कॉलेज

इस रूट पर प्रति दिन 1 से 1.25 लाख यात्रियों के सफर करने का अनुमान है. इसका प्रारंभिक स्टेशन बोटैनिकल गार्डन होगा और अंतिम स्टेशन सेक्टर-142, जो पहले से ही तैयार है.

मेट्रो नेटवर्क होगा मजबूत

इन दोनों परियोजनाओं के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो नेटवर्क और मज़बूत होगा, जिससे ना सिर्फ़ यात्रियों की आवाजाही सुविधाजनक होगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास, औद्योगिक गतिविधियों और रियल एस्टेट को भी नई रफ्तार मिलेगी.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर हिम्मत है तो सड़क पर', प्रयागराज में बाढ़ से बिगड़े हाल पर बोले अखिलेश
'अगर हिम्मत है तो सड़क पर', प्रयागराज में बाढ़ से बिगड़े हाल पर बोले अखिलेश
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget