एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में जेकेजी पाल्म कोर्ट सोसाइटी के लोगों का फूटा गुस्सा, रजिस्ट्री को लेकर किया प्रदर्शन

Greater Noida News: सोसाइटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि बिल्डर ने उन्हें बिना रजिस्ट्री के पहले तो पजेशन दे दिया लेकिन, अब न रजिस्ट्री कराई जा रही है और न ही उनकी शिकायत सुनी जा रही है.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जेकेजी पाल्म कोर्ट सोसाइटी के निवासियों ने फ्लैटों की रजिस्ट्री न होने की समस्या को लेकर जमकर प्रदर्शन किया. सैकड़ों फ्लैट खरीदारों ने रविवार को बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए सेल्स ऑफिस का घेराव किया. 

इस सोसाइटी में रहने वाले निवासियों का कहना है कि बिल्डर ने उन्हें बिना रजिस्ट्री के पजेशन तो दे दिया लेकिन, अब न रजिस्ट्री कराई जा रही है और न ही किसी शिकायत की सुनवाई की जा रही है.

सोसाइटी के लोगों ने लगाए गंभीर आरोप
इस सोसाइटी में रहने वाले गुलशन ने बताया कि सोसाइटी में लगभग 400 परिवार ऐसे हैं, जो कई सालों से अपने फ्लैट की रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे हैं. बिल्डर द्वारा स्टांप ड्यूटी के पैसे पहले ही वसूल लिए गए हैं, फिर भी रजिस्ट्री की प्रक्रिया जानबूझकर लटकाई जा रही है. इतना ही नहीं, अब ट्रांसफर चार्ज के नाम पर अतिरिक्त धन की मांग की जा रही है, जो पूरी तरह से अनुचित है.

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके घरों की न सिर्फ रजिस्ट्री रुकी हुई है, बल्कि बिल्डर की ओर से वादे के अनुसार सुविधाएं भी पूरी नहीं दी जा रही हैं. क्लब हाउस, पार्किंग, सिक्योरिटी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं में कटौती की जा रही है. 

प्रबंधन ने साध रखी है चुप्पी
जब लोग अपनी शिकायत लेकर बिल्डर के ऑफिस पहुंचते हैं, तो प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलता. लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा. 

उन्होंने प्रशासन से भी अपील की है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कराई जाए, ताकि उन्हें उनका हक जल्द से जल्द मिल सके. यह मामला न केवल उपभोक्ता अधिकारों की अनदेखी है, बल्कि बिल्डर-बायर्स के बीच बढ़ते अविश्वास को भी उजागर करता है. 

स्थानीय प्रशासन और प्राधिकरण को इस गंभीर विषय पर संज्ञान लेकर समाधान निकालना चाहिए, ताकि फ्लैट खरीदारों को राहत मिल सके और भविष्य में इस तरह की लापरवाही रोकी जा सके. 

यूपी पुलिस में इतनी लंबी ‘छुट्टी’! 58 दारोगा, 166 सिपाही लापता, 6 महीने से खोज रहा विभाग

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मौत का खतरा! अचानक सामने आए मवेशी
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मौत का खतरा! अचानक सामने आए मवेशी
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा'अंकल', भड़की सपा बोली- बच्चे, दूध के दांत...
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा'अंकल', भड़की सपा बोली- बच्चे, दूध के दांत...
बदरीनाथ धाम में मेजर और होमगार्ड की भिड़ंत, सेना के 15 जवानों पर केस दर्ज
बदरीनाथ धाम में मेजर और होमगार्ड की भिड़ंत, सेना के 15 जवानों पर केस दर्ज
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget