एक्सप्लोरर

गैलेक्सी रॉयल सोसायटी में सुविधाएं ठप, गंदगी से बढ़ी परेशानी, हड़ताल पर सफाईकर्मी और गार्ड

UP News: गैलेक्सी रॉयल सोसायटी में बीते दो महीनों से वेतन न मिलने के विरोध में गुरुवार को सुरक्षा कर्मियों और सफाईकर्मियों ने हड़ताल कर दी. कर्मचारियों ने वेतन भुगतान करने की मांग की.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गैलेक्सी रॉयल सोसायटी में बीते दो महीनों से वेतन न मिलने के विरोध में गुरुवार को सुरक्षा कर्मियों और सफाईकर्मियों ने हड़ताल कर दी. नाराज कर्मचारियों ने सोसायटी के मुख्य गेट पर ताला लगाकर धरना प्रदर्शन किया और प्रबंधन से जल्द से जल्द बकाया वेतन जारी करने की मांग की.

हड़ताल के कारण सोसायटी में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम पूरी तरह ठप हो गया है. नतीजतन, फ्लैटों के आसपास और पार्किंग क्षेत्रों में कूड़े का ढेर लग गया है, जिससे गंदगी और बदबू फैलने लगी है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि नियमित रूप से मेंटेनेंस शुल्क चुकाने के बावजूद उन्हें सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है.

इन कर्मचारियों को नहीं मिली सैलरी

निवासियों के अनुसार, मेंटेनेंस में कार्यरत प्लंबर, कारपेंटर, लिफ्ट ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड, हाउसकीपिंग स्टाफ और पार्क के माली तक को दो महीने से वेतन नहीं मिला है. कर्मचारियों ने बताया कि रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहार पर भी उन्हें सैलरी नहीं मिली और अब जन्माष्टमी भी नजदीक है, लेकिन वेतन का कोई अता-पता नहीं है.

'सोसायटी प्रबंधन नहीं कर वेतन का भुगतान'

प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मी और गार्डों का आरोप है कि सोसायटी प्रबंधन भुगतान में लगातार टालमटोल कर रहा है. वहीं, हड़ताल से लिफ्ट संचालन और अन्य मेंटेनेंस सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं. कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर मजबूरन उन्हें हड़ताल का सहारा लेना पड़ा.

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से सोसायटी के माहौल में गंदगी और अव्यवस्था फैलने से निवासियों की परेशानी दोगुनी हो गई है. सफाई स्टाफ का साफ कहना है कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे.

वेतन भुगतान करने की मांग

इस मामले में निवासियों ने भी प्रबंधन से अपील की है कि जल्द से जल्द कर्मचारियों का वेतन जारी किया जाए, ताकि सोसायटी में स्वच्छता और सुरक्षा सेवाएं बहाल हो सकें. फिलहाल, विवाद के चलते सोसायटी का दैनिक संचालन अस्त-व्यस्त हो गया है और समाधान की उम्मीद सभी को प्रबंधन के अगले कदम पर टिकी है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget