एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में किसानों का ऐलान: 10% आबादी प्लॉट और नए कानून पर निर्णायक आंदोलन होगा

Noida News: किसानों ने स्पष्ट कहा कि अब 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट और नए कानून के क्रियान्वयन को किसी भी कीमत पर टालने नहीं दिया जाएगा.इस बार निर्णायक आंदोलन होगा और मौके पर ही समाधान कराया जाएगा.

ग्रेटर नोएडा में जिला प्रशासन और प्राधिकरण पर वादाखिलाफी का गंभीर आरोप लगाते हुए किसान सभा के पदाधिकारियों ने खोदना खुर्द और खेड़ी भनौता गांव में बड़ी जनसभाएं और प्रचार अभियान चलाया. किसानों ने स्पष्ट कहा कि अब 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट और नए कानून के क्रियान्वयन को किसी भी कीमत पर टालने नहीं दिया जाएगा. इस बार निर्णायक आंदोलन होगा और मौके पर ही समस्याओं का समाधान कराया जाएगा.
किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने बताया कि किसानों ने पूर्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था. उस समय प्रशासन और प्राधिकरण के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि मुख्य सचिव से बैठक कराकर आबादी प्लॉट, नए कानून और आबादियों के निस्तारण की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा लेकिन 3 जून के बाद से अब तक कोई बैठक नहीं कराई गई है. उन्होंने कहा कि इस बार की लड़ाई अधूरी नहीं छोड़ी जाएगी, जीत हासिल कर ही दम लेंगे.

10% आबादी प्लाट किसानों का हक़

सभा के संरक्षक राजेंद्र नागर ने कहा कि 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट किसानों का अधिकार है और किसी भी स्थिति में इसे छोड़ा नहीं जाएगा. वहीं संयोजक वीर सिंह नागर ने याद दिलाया कि 124 दिनों के ऐतिहासिक आंदोलन में 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट का प्रस्ताव पहले ही पारित हो चुका है और अब केवल शासन की अंतिम मंजूरी शेष है.

बड़ा आन्दोलन होगा

सभा में किसानों का उत्साह और आक्रोश साफ दिखाई दिया. उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए, तो गांव-गांव से किसान एकजुट होकर बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे.किसानों का कहना है कि कई बार आश्वासन के बावजूद उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा.

इस मौके पर सुशील सोनपुर, ओम दत्त शर्मा, सुरेंद्र यादव, सतपाल खारी, भीम खारी, कालू नागर, प्रधान धर्मपाल सहित कई किसान नेता और ग्रामीण मौजूद रहे, किसानों का यह संदेश साफ था कि अब समय आश्वासनों का नहीं, बल्कि हक के लिए निर्णायक संघर्ष का है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में बढ़ी सियासी गतिविधियां, ओवैसी-अखिलेश के बाद अब अनुप्रिया पटेल दिखाएंगी ताकत
रामपुर में बढ़ी सियासी गतिविधियां, ओवैसी-अखिलेश के बाद अब अनुप्रिया पटेल दिखाएंगी ताकत
राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किल या मिलेगी राहत? 26 अक्टूबर को आएगा फैसला!
राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किल या मिलेगी राहत? 26 अक्टूबर को आएगा फैसला!
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में...
UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में...

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget