एक्सप्लोरर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में कुत्तों का आतंक, सोसायटी ने जारी किए गए गाइडलाइन, मालिकों को करना होगा ये काम

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कुछ सोसायटियों ने कुत्तों को लेकर गाइडलाइन जारी करना शुरू कर दिया है. इसमें अब पालतू कुत्ते की फैलाई हुई गंदगी की सफाई उसके मालिक को करनी होगी.

Greater Noida News: दिल्ली (Delhi) से सटे एनसीआर (NCR) के क्षेत्रों में बीते कई दिनों से कुत्ते के हमलों की घटना लगातार सामने आ रही हैं. बीते दिन जहां एक ओर ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) की एस एस्पायर सोसायटी (Ace Aspire Society) की लिफ्ट में डॉग को ले जाने को लेकर दो महिलाओं में विवाद हो गया. वहीं गाजियाबाद (Ghaziabad) से भी एक घटना सामने आई, जहां पार्क में एक बच्चे को कुत्ते के काटने की वजह से चेहरे पर डेढ़ सौ टांके लगाने पड़े, हालांकि, वो घटना 3 सितंबर की थी, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.
 
लगातार ऐसे मामले सामने आने के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कुछ सोसायटियों ने कुत्तों को लेकर गाइडलाइन जारी करना शुरू कर दिया है. इसमें अब पालतू कुत्ते की फैलाई हुई गंदगी की सफाई उसके मालिक को करनी होगी. वहीं कई जगहों पर लिफ्ट में डॉग को ले जाने पर रोक लगा दी गई है. डॉग को घर से बाहर निकलने पर उसके मुंह पर सेफ्टी मास्क लगाने को भी कहा गया है, जिससे वह किसी को काट न सके.
 
2 पालतू कुत्ते के काटने से एक बच्चा हो गया था घायल 
दरअसल ग्रेटर नोएडा की एस एस्पायर सोसायटी में 2 महिलाओं में कुत्ते को लिफ्ट में लेकर आने को लेकर विवाद शुरू हो गया, जिसमें एक महिला का कहना था कि कुत्ते ने न ही सेफ्टी मास्क पहना है और न उसके गले में पट्टा बंधा है. इसलिए उसे लिफ्ट में नहीं ले जाना चाहिए. इसके बाद दोनों महिलाओं में विवाद शुरू हो गया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. ऐसी ही एक घटना गौर सिटी 14 एवेन्यू के टावर सी से सामने आई, जहां 2 पालतू कुत्ते के काटने से एक बच्चा घायल हो गया.
 
 
अलग-अलग सोसायटी में कुत्तों को लेकर बनाए जा रहे हैं नियम
कुत्ते को लेकर ऐसा ही विवाद ग्रेटर नोएडा के इको विलेज 1 टावर से भी आया, जहां पालतू कुत्ते को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया. ऐसे तमाम विवादों को लोगों कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में डॉग्स को लेकर नियम बना रही है. अगर अलग-अलग सोसायटी पर नजर डालें तो जगह-जगह नियम बनाए जा रहे हैं, जिसमें फिलहाल गौर सिटी में डॉग लवर्स और आरडब्ल्यूए के बीच बैठक होगी, उसके बाद सर्कुलर जारी किया जाएगा.
 
पुलिस को सौंपी जाएगी इन लोगों की लिस्ट
वहीं 14 एवेन्यू में अब कुत्तों के मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा. सोसायटी में जितने भी लोगों के पास डॉग हैं, उनकी एक लिस्ट बनाकर पुलिस को सौंपी जाएगी. इसके अलावा एस एस्पायर सोसाइटी में डॉग के लिए एडवाइजरी जारी की है. ये एडवाइजरी बिल्डर और एओए की तरफ से दी गई है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज वन में लोगों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर किसी के पास कोई पालतू कुत्ता है और वह सोसाइटी के अंदर गंदगी करता है तो सफाई उसके मालिक को करनी होगी.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget