एक्सप्लोरर

चावल निर्यात पर फोकस, ग्रेटर नोएडा में क्लस्टर सुविधा इकाई की बैठक, कंपनी को मिला अतिरिक्त समय

Noida News: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषि क्लस्टरों के माध्यम से किसानों को एकीकृत मार्केटिंग, प्रोसेसिंग और मूल्यवर्धन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

UP News: ग्रेटर नोएडा में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय क्लस्टर सुविधा इकाई की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें चावल निर्यात, कृषि आधारित क्लस्टरों की प्रगति और किसानों की आमदनी बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.
बैठक के दौरान चावल निर्यातक कंपनी मैसर्स केआरबीएल लिमिटेड, ग्राम अच्छेजा द्वारा वर्ष 2023-24 में किए गए चावल निर्यात से संबंधित 15,660 क्विंटल चावल के दस्तावेज समय पर प्रस्तुत न करने के मुद्दे पर विचार किया गया. कंपनी द्वारा अतिरिक्त समय की मांग की गई थी, जिसे निर्यात नीति के अंतर्गत डीएम व इकाई के सदस्यों द्वारा स्वीकार कर लिया गया.
कृषि क्लस्टरों की प्रगति पर जोर
मंडी सचिव पंकज शर्मा ने जनपद में प्रस्तावित कृषि आधारित क्लस्टरों पर प्रस्तुति दी. उन्होंने बताया कि मंडी परिषद किसानों को विपणन, भंडारण और मूल्य संवर्धन की सुविधाएं देने हेतु विभिन्न योजनाएं लागू कर रही है, जिससे किसान सीधे लाभान्वित हो सकें.
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषि क्लस्टरों के माध्यम से किसानों को एकीकृत मार्केटिंग, प्रोसेसिंग और मूल्यवर्धन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने कहा कि FPOs और मंडियों के बीच लगातार समन्वय बनाए रखना जरूरी है, जिससे किसानों को उनके उत्पादों का उचित और लाभकारी मूल्य मिल सके.
इस अहम बैठक में उप कृषि निदेशक राजीव कुमार, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा, डीडीएम नाबार्ड अलका, गौतम बुद्धा ऑर्गेनिक फार्मिंग से शिव कुमार, हरनंदी कृषि उत्पादक संगठन से संजय शर्मा, ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक समेत कई विभागीय अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे.
यह समीक्षा बैठक न केवल कृषि निर्यात को गति देने, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और स्थानीय कृषि क्लस्टरों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की दिशा में एक ठोस पहल रही. जिला प्रशासन के सक्रिय हस्तक्षेप से भविष्य में कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार और किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी की संभावना प्रबल हो गई है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी
'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी
कन्नौज में कांवड़ियों का प्रदर्शन, पुलिस पर पिटाई का आरोप
कन्नौज में कांवड़ियों का प्रदर्शन, पुलिस पर पिटाई का आरोप
सपा का चुनावी Mode एक्टिव, वाराणसी की 6 सीटों में PDA जनपंचायत
सपा का चुनावी Mode एक्टिव, वाराणसी की 6 सीटों में PDA जनपंचायत
मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत
मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget