एक्सप्लोरर

UP News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का कॉलोनाइजरों पर शिकंजा, इस मांग को लेकर बैंकों को लिखा पत्र

UP News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सभी बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि वे बिना स्वीकृत नक्शे और अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के किसी भी प्लॉट पर लोन न दें.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपने अधिसूचित क्षेत्र में धड़ल्ले से काटी जा रही अवैध कॉलोनियों पर नकेल कसने के लिए अब आर्थिक मोर्चे पर भी सख्ती शुरू कर दी है. भू माफियाओं और अवैध कॉलोनाइजरों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए प्राधिकरण ने सभी बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि वे बिना स्वीकृत नक्शे और अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के किसी भी प्लॉट पर लोन न दें.

महाप्रबंधक (परियोजना) ए.के. सिंह ने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि लोगों को अवैध कॉलोनियों में निवेश करने से रोका जा सके और कॉलोनाइजरों की अवैध गतिविधियों पर लगाम लगे. प्राधिकरण के अनुसार अधिसूचित क्षेत्र में कृषि भूमि पर छोटे-छोटे प्लॉट बनाकर बिना वैध अनुमति के कॉलोनियां काटी जा रही हैं, जो मास्टर प्लान के नियमों के खिलाफ है.

NOC और अधिकृत नक्शे के बगैर न दिया जाए लोन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पहले ही एनपीसीएल को पत्र भेजकर अवैध कॉलोनियों को बिजली कनेक्शन न देने और पंजीकरण विभाग को कृषि भूमि की आवासीय रजिस्ट्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं. अब बैंकों को ऋण (Loan) न देने की अपील के साथ यह सख्ती और तेज कर दी गई है. पत्र में कहा गया है कि बगैर अधिकृत नक्शा और एनओसी के किसी भी प्लॉट के लिए ऋण स्वीकृत नहीं किया जाना चाहिए.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में कुल 264 गांव आते हैं, जिसमें फेस-1 के 124 और फेस-2 के 140 गांव शामिल हैं. मास्टर प्लान के अनुसार इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का विकास, चाहे वह औद्योगिक हो, आवासीय हो या संस्थागत– प्राधिकरण की पूर्व अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता.

कृषि भूमि की सिर्फ कृषि कार्यों के लिए की जाए

प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन जमीनों का उपयोग खसरा-खतौनी में कृषि के रूप में दर्ज है, उनकी रजिस्ट्री भी केवल उसी प्रयोजन के लिए की जाए. इससे अवैध कॉलोनियों को वैधता मिलने की संभावना समाप्त होगी और भूमाफिया की मंशा विफल होगी.

यह कदम न केवल अवैध निर्माण पर रोक लगाएगा, बल्कि आम लोगों को फर्जी निवेश से भी बचाएगा. प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी भूमि या प्लॉट की खरीद से पहले प्राधिकरण से वैधता की पुष्टि अवश्य करें, अन्यथा उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की यह पहल अधिसूचित क्षेत्र में सुनियोजित विकास और स्वच्छ शहरी नियोजन की दिशा में एक ठोस प्रयास माना जा रहा है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget