एक्सप्लोरर

Greater Noida Authority: गुरुग्राम की घटना को देखते हुए CEO ने लिया फैसला, उंची बिल्डिंग में स्ट्रक्चरल सेफ्टी के लिए उठाया ये कदम

Greater Noida Authority: सीईओ ने स्ट्रक्चरल सेफ्टी का विस्तृत अध्ययन कराने के लिए अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमनदीप डुली की अध्यक्षता में समिति बना दी है.

Greater Noida Authority: गुरुग्राम में चिंटल पैराडिसो सोसाइटी की घटना को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी हाईराइज बिल्डिंगों में स्ट्रक्चरल सेफ्टी के लिए उठाए जा रहे कदमों का फिर से विस्तृत अध्ययन कराने का निर्णय लिया है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने इसके लिए समिति बना दी है. यह समिति आईआईटी (IIT) के विशेषज्ञों की मदद से परखेगी कि हाईराइज बिल्डिंगों के स्ट्रक्चरल सेफ्टी को और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है ताकि ग्रेटर नोएडा में बनने वाली बहुमंजिला इमारतों की मजबूती में कोई कसर न रहे.  

बिल्डरों द्वारा निर्मित हाईराइज बिल्डिंगों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा के मद्देनजर स्ट्रक्चरल डिजाइन परखने के मसले पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने अपने अधीनस्थों के साथ बैठक की. उन्होंने प्राधिकरण में तय उन मानकों का रिव्यू किया, जिनके पूरा होने पर ही बहुमंजिला इमारतों के लिए ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट या कंपलीशन सर्टिफिकेट दिया जाता है. सीईओ ने स्ट्रक्चरल सेफ्टी का विस्तृत अध्ययन कराने के लिए अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमनदीप डुली की अध्यक्षता में समिति बना दी है. 

समिति करेगी अध्ययन
इस समिति में महाप्रबंधक प्रोजेक्ट, महाप्रबंधक नियोजन, ओएसडी बिल्डर, महाप्रबंधक वित्त और महाप्रबंधक विधि को सदस्य बनाया गया है. यह समिति आईआईटी दिल्ली या फिर उसके जैसी किसी संस्था के विशेषज्ञों की मदद से स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्टिफिकेट के मौजूदा प्रावधानों का अध्ययन करेगी. इन ऊंची इमारतों की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए समिति अगले 15 दिन में एक स्टैंडर्ड प्रारूप भी तैयार करेगी. उस प्रारूप को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आगामी बोर्ड बैठक के समक्ष रखा जाएगा. 

क्यों उठाया गया ये कदम
बोर्ड से मंजूरी मिलने पर उसे लागू कर दिया जाएगा. जिसके बाद बिल्डरों को हाईराइज बिल्डिंगों की स्ट्रक्चरल सेफ्टी का पूरा ब्योरा उसी प्रारूप में देना होगा, तभी उसे कंपलीशन या फिर ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा. सीईओ ने कहा कि यह कदम बहुमंजिला इमारतों की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए उठाया गया है. इस बैठक में एसीईओ अमनदीप डुली, जीएम प्लानिंग मीना भार्गव, ओएसडी बिल्डर संतोष कुमार, जीएम आरके देव, डीजीएम केआर वर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे.  

वेबसाइट पर होगी स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्टिफिकेट
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण का कहना है कि स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्टिफिकेट को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाए ताकि निवेशक जब चाहें उसका ब्योरा देख सकें. उन्होंने बिल्डर और नियोजन विभाग में इसकी प्रतिलिपि रखने के निर्देश दिए. अगर फ्लैट खरीदार चाहें तो वहां जाकर अपने से संबंधित बिल्डिंग का स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्टिफिकेट आसानी से प्राप्त कर सकें. 

ये भी पढ़ें:

UP Police Constable: उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्सटेबल पद पर चयनित होना चाहते हैं? यहां जानें योग्यता से लेकर, परीक्षा पैटर्न तक सब कुछ

UP Election 2022: CM Yogi का यादव परिवार पर तंज, कहा- हालत ऐसी, चाचा को कुर्सी नहीं मिली और पिता को...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
राहुल गांधी ने बढ़ाया Gen-Z पर फोकस, अखिलेश से भी जल्द फाइनल होगी डील
राहुल गांधी ने बढ़ाया Gen-Z पर फोकस, अखिलेश से भी जल्द फाइनल होगी डील

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget