एक्सप्लोरर

Greater Noida: पानी की बर्बादी रोकने की दिशा में बड़ा कदम, स्मार्ट मीटर परियोजना पर जल्द शुरू होगा काम

UP News: पानी की बर्बादी रोकने के दिशा में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है. पानी की बर्बादी रोकने के लिए स्मार्ट लगाने की योजना पर काम शुरू हो गया है.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की नई पहल देखने को मिली है. प्राधिकरण ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है. प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने मंगलवार को जल और सीवर विभाग की समीक्षा की. एसीईओ ने जल विभाग को स्मार्ट मीटर योजना का टेंडर शीघ्र निकालने के निर्देश दिए. 

स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर 20 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आने का आकलन है. एसीईओ ने गर्मी में पानी की खपत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए जलापूर्ति नेटवर्क को दुरुस्त करने और सीवर के ओवरफ्लो को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए. 

ओवर फ्लो की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश
ओवरफ्लो की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी. एसीईओ ने गंगा जल परियोजना और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रस्तावित एसटीपी के कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए. समीक्षा बैठक के दौरान ओएसडी अभिषेक पाठक वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम, वरिष्ठ प्रबंधक गुरविंदर सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा, वर्क सर्कल के प्रभारी प्रभात शंकर आदि अधिकारीगण मौजूद रहे.

गर्मी का मौसम शुरू होते है पानी समस्याएं शुरू हो जाती है, इन्हीं सारी समस्याओं और पानी की बर्बादी रोकने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने यह एक बड़ी पहल की है. जल्द ही स्मार्ट मीटर के लिए जल्द ही टेंडर निकालने के निर्देश दिए गए हैं. इस व्यवस्था के शुरू हो जाने पर पानी की बर्बादी रुकेगी. साथ ही पानी अन्य जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सकेगा. आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही उत्तर प्रदेश के महोबा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई थी जिसमें लोग एक-एक बूंद पानी के लिए घंटों लाइन में लगते थे, ऐसे में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की यह पहल बेहद साराहनीय है. 

ये भी पढ़ें: वाराणसी में लस्सी बनाते बच्चे के पास पहुंचे सीएम योगी, पढ़ाई लिखाई के बारे में पूछा, फिर दी ये सलाह

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- 'जनता के हक में होगा सपा का PDA प्रणपत्र'
सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- 'जनता के हक में होगा सपा का PDA प्रणपत्र'
उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, CM धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, CM धामी ने दी बधाई
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget