एक्सप्लोरर

Greater Noida में एनजीटी की सख्ती का असर, पेड़ों की जड़ों तक लगी टाइल्स को हटाने का काम शुरू

UP News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सड़क किनारे लगे पेड़ों की जड़ों तक लगाई गई टाइल्स को हटाने का काम शुरू कर दिया है. एनजीटी के आदेश के बाद पेड़ों के पास से टाइल्स हटाने का काम शुरू हो गया.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में सड़क के किनारे पेड़ों की जड़ों तक लगाई गई टाइल्स के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की सख्ती का असर दिखने लगा है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने टाइल्स हटाने का काम तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया है. कम से कम एक वर्गमीटर में टाइल्स को हटाया जा रहा है. इस संबंध में सभी वर्क सर्किल के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. अधिकारी खुद निरीक्षण कर यह देख रहे हैं कि किन- किन स्थानों पर पेड़ों के पास तक टाइल्स लगी हैं.एनजीटी ने बीते सप्ताह प्राधिकरण के सीईओ को तलब किया था.

दरअसल एनजीटी ने दो साल पहले ही आदेश दिया था कि जिन पेड़ों की जड़ों में टाइल्स लगा दी गई हैं, उनको एक वर्गमीटर तक खाली किया जाए, ताकि उनमें पानी और खाद डाला जा सके. इसके बाद भी ग्रेटर नोएडा में मुख्य सड़कों सहित सेक्टरों के अंदर जगह- जगह पर पेड़ों की जड़ों के पास तक टाइल्स लगाने का काम जारी रहा. पूर्व में लगी टाइल्स को भी नहीं हटाया गया. प्राधिकरण द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पर्यावरण कार्यकर्ता विक्रांत तोंगड़ ने एनजीटी में याचिका दायर की थी.

पेड़ के पास से टाइल्स हटाने का काम शुरू
इस पर एनजीटी ने संज्ञान लिया है. प्राधिकरण सीईओ को तलब किए जाने पर अब ऐसी टाइल्स को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं. जल्द से जल्द टाइल्स को हटाकर इसकी रिपोर्ट एनजीटी में सौंपनी होगी. सभी वर्क सर्किल के अधिकारियों से कहा गया कि इस काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए. 

पेड़ की जड़ों तक टाइल्स लगाने पर एनजीटी पहले भी आपत्ति जाता चुका है. नोटिस भेजने व दिशा निर्देश जारी किए जाने के बाद भी प्राधिकरण पर कोई असर नहीं पड़ा. विकास और सुंदरता के नाम पर सड़क के किनारे पेड़ों की जड़ों तक टाइल्स लगा दी गई  है. पेड़ों के पास एक वर्गमीटर में लगी टाइल्स को हटाने का काम शुरू कर दिया है. एनजीटी के आदेश का पालन किया जा रहा है. सभी वर्क सर्किल के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी टाइल्स को हटाया जाना सुनिश्चित करें.

ये भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी कर रहे अखिलेश यादव वाला दावा, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget