एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा न्यूजः आम्रपाली ड्रीम वैली एनचांटे सोसाइटी में वॉटर लॉगिंग से समस्या, डेंगू की चपेट में आए निवासी

UP: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली एनचांटे सोसाइटी के रहवासियों को इन दिनों भीषण जल भराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही  डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली एनचांटे सोसाइटी के निवासियों को बरसात के दिनों में वॉटर लॉगिंग (जल भराव) की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है. जगह-जगह पानी भरने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और अब डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं. पिछले 15 दिनों में 12 से अधिक लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं, जबकि कई अन्य निवासी तेज बुखार और बदन दर्द की शिकायत कर रहे हैं.

वहीं सोसाइटी निवासियों ने आरोप लगाया है कि एनबीसीसी ने अधूरे कार्यो के साथ ही प्रोजेक्ट का हैंडओवर कर दिया था. हैंडओवर के समय अधिकारियों ने स्पष्ट आश्वासन दिया था कि एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) और अन्य अधूरे कार्यो को जल्द पूरा किया जाएगा. लेकिन, यह वादे अभी तक पूरे नहीं किए गए. अधूरे निर्माण और खराब प्रबंधन के कारण हर बरसात में सोसाइटी में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है.

सोसाइटी के बेसमेंट में भर जाता है पानी

निवासियों का कहना है कि गंदा पानी सोसाइटी के बेसमेंट तक भर जाता है, जिससे डेंगू और मलेरिया फैलाने वाले मच्छर बड़ी संख्या में पनप रहे हैं. सोसाइटी में रहने वाले लोगों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से बुखार, सिर दर्द और बदन दर्द जैसी समस्याओं के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कई परिवारों ने मजबूर होकर अपने परिजनों को अस्पताल में भर्ती कराया है.

एओए और निवासियों की शिकायतें

सोसाइटी के एओए अध्यक्ष शैलेंद्र ने बताया कि अब तक अधूरे कार्य पूरे नहीं किए गए हैं और एसटीपी को पूरी क्षमता के साथ संचालित नहीं किया जा रहा. इस लापरवाही का खामियाजा सीधे तौर पर निवासियों को उठाना पड़ रहा है. वहीं, निवासी लोकनाथ ने बताया कि उनकी पत्नी को तेज बुखार हुआ, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उनमें डेंगू के लक्षण पाए.

स्वास्थ्य विभाग से मेडिकल कैंप लगाने की अपील

निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. लोगों ने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप करने और एनबीसीसी को अधूरे कार्य पूरे करने का निर्देश देने की मांग की है. साथ ही, स्वास्थ्य विभाग से नियमित फॉगिंग, सफाई और मेडिकल कैंप लगाने की अपील की गई है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget