एक्सप्लोरर

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस ने सात लोगों को कुचला, 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

Greater Noida Accident: पुलिस के मुताबिक होंडा मोटर कंपनी के कर्मचारी रात को 11.30 बजे शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहे थे. उसी समय नोएडा डिपो की बस तेज रफ्तार में आई और 7 कर्मचारियों को रौंद दिया.

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) तेज रफ्तार रोडवेज बस का कहर देखने को मिला जहां एक बस ने 7 लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें 4 की मौत हो गई है जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं. तीनों घायलों का हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया है. ये हादसा एनएच-91 पर हुआ, जहां कंपनी से काम कर लौट रहे कर्मचारियों को बस ने टक्कर मार दी. ये बस बदायूं से नोएडा की तरफ जा रही थी. हादसे के बाद रोडवेज बस का ड्राइवर बस छोड़कर मौके से फरार हो गया. 

पुलिस के मुताबिक ये सभी लोग ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में स्थित होंडा मोटर कंपनी के कर्मचारी थे. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के हायर सेंटर में रेफर किया गया. पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बस को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश की जा रही है. 

शिफ्ट खत्म कर लौट रहे थे कर्मचारी

ये दर्दनाक हादसा बादलपुर थाना क्षेत्र के एनएच 91 पर हुआ. जहां स्थित होंडा मोटर कंपनी के कर्मचारी रात को 11.30 बजे शिफ्ट खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे. उसी समय नोएडा डिपो की बस जो दादरी से नोएडा की तरफ जा रही थी तेज रफ्तार में आई और 7 कर्मचारियों को रौंद दिया. हादसे के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई, सूचना मिलते ही थाना बादलपुर की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गये. एडिशनल डीसीपी नोएडा सेंट्रल विशाल पांडे ने बताया बस की चपेट में आने के बाद तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, एक की मौत इलाज के दौरान हुई है. मृतकों के नाम संकेश्वर कुमार, मोहरी कुमार, सतीश और गोपाल है, जबकि अनुज, धर्मवीर और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए.

ड्राइवर बस छोड़कर मौके से हुआ फरार

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नोएडा की जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के हायर सेंटर सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने रोडवेज की बस को अपने कब्जे में ले लिया है और मौके से फरार बस चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है. 

 ये भी पढ़ें- UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने सीएम योगी को लिखा पत्र, अब सपा और BSP ने क्यों खोल दिया मोर्चा?

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Earthquake Risk: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
Varanasi News: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget