एक्सप्लोरर

Aligarh News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने RMPSU का किया निरीक्षण, विवि को जल्द संचालित करने का दिया आदेश

UP News: अलीगढ़ मे बन रहे राजा महेंद्र प्रताप विवि का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर विवि को बिना किसी देरी के संचालित करने का आदेश दिया.

Aligarh News: राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल पहुंची. जिनके द्वारा सिर्फ एक ही आदेश दिया गया कि तत्काल राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय में कक्षाएं शुरू कराई जाए. जिससे छात्रों को राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय में पढ़ने का अवसर मिले. लेकिन धीरे रवैया के चलते अभी तक राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय में छात्रों की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी. यहां तक की यहां के डीसीबी विश्वविद्यालय को छोड़कर अभी तक स्थाई कार्यालय में मौजूद है. लेकिन उम्मीद है, जल्द यहां विश्वविद्यालय में छात्र पड़ेंगे और विश्वविद्यालय का प्रशासन भी इसी भवन में शिफ्ट होगा.

दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में सम्मिलित राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का  राज्यपाल उत्तर प्रदेश शासन आनंदीबेन पटेल द्वारा गुरुवार को निरीक्षण कर विश्वविद्यालय परिसर में मौलश्री का पौधा भी रोपित किया. राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय में मण्डलायुक्त चैत्रा वी., उप कुलपति डा0 चन्द्रशेखर, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना और प्रशासनिक व निर्माणकारी संस्था के अधिकारियों, इंजीनियर्स के साथ बैठक भी की गई. 

बिना किसी देरी के विवि संचालित हो
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि बेहतर कार्य के लिए आवश्यक है कि समय प्रबंधन करते हुए टीम भावना के साथ कार्य किया जाए. प्रत्येक कार्य में किसी न किसी की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए और कार्यों की जांच भी कराई जाए,राज्यपाल ने उपकुलपति डा0 चन्द्रशेखर को निर्देशित किया कि विश्वविद्यालय लगभग बनकर तैयार है. विधिवत रूप से कक्षाओं को संचालित किया जा सकता है. छात्रावास भी पूर्ण रूप से बनकर तैयार है, ऐसे में बिना किसी देरी के विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों को हैंडओवर लेते हुए संचालित किया जाए.

राज्यपाल ने अधिकारियों के साथ की बैठक
राज्यपाल ने नवनिर्मित राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के सम्पूर्ण परिसर का भ्रमण व निरीक्षण किया. प्रशासनिक एवं तकनीकी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने अधिशासी अभियंता भवन निर्माण ए0के0 राही को निर्देशित किया कि विश्वविद्यालय में छोटी-मोटी कमियों को जल्द से जल्द पूरा कराएं ताकि शैक्षणिक कार्य में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. एक्सईएन ए0के0 राही ने राज्यपाल को उत्तर प्रदेश शासन को आश्वस्त किया कि 31 अगस्त तक राज्य विश्वविद्यालय के सभी निर्माण कार्यों को पूरा कराने का आश्वासन दिया है.

कौन-कौन से कार्य हो चुके हैं पूरे
उपकुलपति डॉ चंद्रशेखर ने बताया कि इसमें एकेडमिक एवं एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, बॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल, फैसिलिटी सेंटर समेत आवासीय भवन बनकर तैयार हो चुके हैं. एकेडमिक ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक एवं लाइब्रेरी में फसाड वर्क अपने अंतिम चरण में है. सम्पूर्ण विश्वविद्यालय परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है. जिस पर  राज्यपाल ने अब तक हुए निर्माण कार्य पर संतोष प्रकट करते हुए उपकुलपति राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के निर्मित भवन हैंडओवर लेते हुए सत्र आरम्भ करने को कहा.

ये भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2024: नेम प्लेट लगाने के फैसले पर सीएम योगी आदित्यनाथ को मिला ऑल इंडिया मुस्लिम जमात का साथ, अखिलेश पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Azam Khan Arrest Highlights: ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
योगी सरकार में बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, कस्तूरबा विद्यालयों की बदली तस्वीर
योगी सरकार में बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, कस्तूरबा विद्यालयों की बदली तस्वीर
'देश में न राहुल गांधी आएंगे और न UP में अखिलेश यादव', बोले केशव प्रसाद मौर्य
'देश में न राहुल गांधी आएंगे और न UP में अखिलेश यादव', बोले केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget