एक्सप्लोरर

Government job: यूपी मेट्रो की पहले चरण में भर्ती परीक्षा संपन्न, चयनित उम्मीदवारों को दूसरे चरण में करना होगा ये काम

UPMRCL Jobs: यूपी मेट्रो ने लेखा सहायक, सहायक प्रबंधक लेखा, सहायक प्रबंधक सिग्नल एंड टेलिकॉम, सहायक प्रबंधक इलेक्ट्रिकल, सहायक अभियंता सिविल के लिए दो शिफ्टों में परीक्षाएं कराई. 

UPMRCL Recruitment 2022: मेट्रो में स्थायी नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अलग-अलग कैटेगरी के 142 पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा का आयोजन किया. दो जनवरी को सुबह 9 से 11 बजे की प्रथम शिफ्ट में 62 फीसदी छात्र परीक्षा में शामिल हुए. वहीं दोपहर डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे की दूसरी शिफ्ट में 75 प्रतिशत छात्र उपस्थित रहे. लेखा सहायक, सहायक प्रबंधक लेखा, सहायक प्रबंधक सिविल, सहायक प्रबंधक सिग्नल एंड टेलिकॉम, सहायक प्रबंधक इलेक्ट्रिकल, सहायक अभियंता सिविल के लिए दो शिफ्टों में परीक्षाएं कराई गई. 

आज यानि तीन जनवरी को सहायक अभियंता इलेक्ट्रिकल, सहायक अभियंता सिग्नल एंड टेलिकॉम और कर्यालय सहायक मानव संसांधन के लिए आवेदन करने वाले 3871 उम्मीदवारों की परीक्षा दो शिफ्टों में कराई जाएगी. इसके लिए उत्तर प्रदेश में कुल 15 शहरों में 63 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं. यूपी की राजधानी लखनऊ में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. 

दूसरे चरण में होगा डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट
यूपीएमआरसीएल के अलग-अलग कैटेगरी के 142 पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा. दूसरे चरण में कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के दौर से होकर गुजरना होगा.

 बता दें कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (Uttar Pradesh Metro Rail Corporation Limited) ने अक्टूबर 2022 में जूनियर इंजीनियर, अकाउंट असिस्टेंट जैसे कई अन्य पदों पर भर्ती निकाली थी. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 142 पदों को भरा जाना है. जिन पदों को भरा जाना है उनमें असिस्टेंट मैनेजर (सिविल) के 16 पद, असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 8 पद, असिस्टेंट मैनेजर (एस एंड टी) के 5 पद और असिस्टेंट मैनेजर (अकाउंट) का 1 पद शामिल हैं. वहीं, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 43 पद और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 49 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. जबकि, जूनियर इंजीनियर (एस एंड टी) के 17 पद, अकाउंट असिस्टेंट के 2 पद और ऑफिस असिस्टेंट एचआर का 1 रिक्त पद भी भरे जाएंगे. 

सफल उम्मीदवारों को मिलेगा इतना वेतन 
जूनियर इंजीनियर के पदों पर चयनित कैंडिडेट्स को वेतन के तौर पर 33,000 से लेकर 67,300 रुपये प्रतिमाह मिलेगा. अकाउंट असिस्टेंट और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 25,000 से लेकर 51,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे.  असिस्टेंट मैनेजर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन के रूप में  50,000 से लेकर 1,60,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: UP Politics: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज पहुंचेगी उत्तर प्रदेश, प्रियंका गांधी वाड्रा चलेंगी 120 किमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ डबल मर्डर केस में 19 साल बाद फैसला, ब्लॉक प्रमुख सहित 8 लोग दोषी करार
आजमगढ़ डबल मर्डर केस में 19 साल बाद फैसला, ब्लॉक प्रमुख सहित 8 लोग दोषी करार
पिथौरागढ़ को CM धामी की सौगात, 284 करोड़ की 67 योजनाएं शुरू
पिथौरागढ़ को CM धामी की सौगात, 284 करोड़ की 67 योजनाएं शुरू
पिथौरागढ़ में CM धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, उत्साह के साथ जनता ने किया स्वागत
पिथौरागढ़ में CM धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, उत्साह के साथ जनता ने किया स्वागत
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget