एक्सप्लोरर

Sarkari Naukri Alert: इन राज्यों के कई विभागों में निकली हैं सरकारी नौकरियां, जानें आवेदन प्रक्रिया से लेकर लास्ट डेट तक सारी डिटेल्स

Government jobs in different states: उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब तक कई राज्यों में निकली हैं बंपर भर्तियां. जानें इन भर्तियों के बारे में सभी डिटेल.

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत से राज्यों में रोजगार के बढ़िया अवसर सामने आए हैं. उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब और राजस्थान तक कई विभागों में बंपर भर्ती निकली हैं. कहीं आवेदन प्रक्रिया चल रही है तो कहीं अप्लाई करने की अंतिम तारीख पास आ रही है. जानते हैं इन पदों के लिए आवेदन करने की क्या है अंतिम तारीख और इनके लिए कैसे अप्लाई किया जा सकता है.

दिल्ली में जूनियर इंजीनियर पदों पर निकली भर्ती -

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल और सिविल के 600 से अधिक पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं और अब इनके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि भी पास आ गई है. डीएसएसएसबी के जेई पदों पर अप्लाई करने की अंतिम तारीख 09 फरवरी 2022 है.

इन जूनियर इंजीनियर पदों पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. इसके लिए आपको डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है - dsssb.delhi.gov.in देखें डिटेल.

राजस्थान में निकली 10 हजार पदों पर वैकेंसी -

राजस्थान में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर बंपर भर्ती निकली है. राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड ने दस हजार से अधिक कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी कर दिया है.

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पद भरे जाएंगे. इन पदों पर भर्ती अभी शुरू नहीं हुई है. इन पदों पर भर्ती शुरू होगी 08 फरवरी 2022 से और इनके लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख है 09 मार्च 2022.

आवेदन करने के लिए आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट का पता है - rsmssb.rajasthan.gov.in देखें डिटेल.

पंजाब में मास्टर कैडर पदों पर बंपर भर्ती -

डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन, पंजाब ने मास्टर कैडर पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 4161 पदों को भरा जाएगा. इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी गई है. अब इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 मार्च 2022 है.

पंजाब मास्टर कैडर पदों के लिए होने वाली इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकते हैं. इसके लिए आपको पंजाब शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता इस प्रकार है - educationrecruitmentboard.com देखें डिटेल.

यूपी पुलिस में करें आवेदन -

उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड ऑपरेटर और असिस्टेंट ऑपरेटर के पदों पर बंपर भर्ती निकली हैं. इन पदों की खास बात ये है कि इनके लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं किए कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस के कुल 2310 पद भरे जाएंगे. उत्तर प्रदेश पुलिस के इन पदों पर आवेदन जारी हैं और इन पर अप्लाई करने की अंतिम तारीख 28 फरवरी 2022 है.

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है. इसके लिए आपको

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है -  uppbpb.gov.in देखें डिटेल.

यह भी पढ़ें:

UP Police Job Alert: उत्तर प्रदेश पुलिस में निकली बंपर भर्ती, आवेदन करें और पाएं महीने के एक लाख तक कमाने का मौका 

Maharashtra Exams 2022: ऑफलाइन ही होंगी महाराष्ट्र बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में योगी आदित्यनाथ फिर से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे या नहीं? ब्रजेश पाठक के बयान से हलचल
यूपी में योगी आदित्यनाथ फिर से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे या नहीं? ब्रजेश पाठक के बयान से हलचल
सत्ता परिवर्तन रैली से पहले चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
सत्ता परिवर्तन रैली से पहले चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- 'जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा मोदी सरकार के 12 वर्षों का उत्सव'
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- 'जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा मोदी सरकार के 12 वर्षों का उत्सव'
दारुल उलूम में छात्रों के मल्टीमीडिया मोबाइल फोन रखने पर रोक, आदेश नहीं मानने पर होगा एक्शन
दारुल उलूम में छात्रों के मल्टीमीडिया मोबाइल फोन रखने पर रोक, आदेश नहीं मानने पर होगा एक्शन

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
खान सर कोचिंग मामला: हिरासत में लिए गए 2 गार्ड, VIDEO में दिखा- दोनों कर रहे थे फायरिंग
खान सर कोचिंग मामला: हिरासत में लिए गए 2 गार्ड, VIDEO में दिखा- दोनों कर रहे थे फायरिंग
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
CBSE OSM Controversy: 'सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया', OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा
'सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया', OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा
Monsoon 2026: इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
Embed widget