एक्सप्लोरर

UP Election: 'भ्रष्‍टाचार जिनके जीन्‍स में हो, वो सामाजिक न्‍याय की लड़ाई नहीं लड़ सकते', CM योगी का विपक्ष पर निशाना

UP Election 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी छोड़कर जाने वालों पर निशाना साधा और कहा, जिनके जींस में भ्रष्टाचार हो, वो सामाजिक न्‍याय की लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं.

UP Election 2022: विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब दलित दांव चला हैं. सीएम योगी ने मकर संक्रांति के दिन दलित कार्यकर्ता के घर खिचड़ी खाई और विपक्षियों पर जमकर हमला बोला. यही नहीं उन्होंने पार्टी छोड़कर जाने वालों को भी आड़े हाथों लिया. योगी ने कहा कि भ्रष्‍टाचार जिनके जीन्‍स का हिस्‍सा हो, वो सामाजिक न्‍याय की लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं. सामाजिक न्‍याय यही है कि बगैर भेदभाव के समाज के सभी वर्ग के लोगों को शासन की योजना का लाभ मिले. 

पार्टी छोड़कर जाने वालों पर निशाना

योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर के झुंगिया बाजार में भाजपा के महानगर मंत्री अमृत लाल भारती के घर पहुंचे. यहां पर उन्‍होंने खिचड़ी, दही, आलू-गोभी की सब्‍जी खाई और मिट्टी के बट्टे में पानी भी पिया. जब उनसे दलित विरोधी होने और पार्टी छोड़कर जाने वालों के आरोपों पर सवाल किया गया तो उन्‍होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार से तुलना की जाए तो उन्होंने 5 में सिर्फ 18 हजार मकान ही दिए थे, लेकिन अब किसी भी दलित बस्ती में चले जाईए, वहीं पीएम आवास योजना और मुख्‍यमंत्री आवास योजना से मिले घर होंगे.

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

सीएम योगी ने कहा कि 45 लाख लोगों को आवास देना ही हमारे लिए सामाजिक न्‍याय है. इन गरीबों के हक को हड़पना उनके लिए उनका जन्‍म सिद्ध अधिकार है. इसी को वे सामाजिक न्‍याय कहते हैं, तो उन्हें लगता है कि ये सामाजिक न्‍याय नहीं सामाजिक शोषण है. योगी ने कहा, सबका साथ, सबका विकास का मंत्र ही सामाजिक न्‍याय का सही मंत्र है. सामाजिक मंत्र के इसी अभियान के तहत समता भोज का कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए आज आयोजित किया गया है. 

डबल इंजन की सरकार के काम गिनाए

योगी ने अपनी सरकार के काम गिनाते हुए कहा कि प्रदेश के अंदर 9 करोड़ से ज्यादा परिवारों को आयुष्‍मान भारत योजना और मुख्‍यमंत्री जन आरोग्‍य योजना के तहत पांच लाख रुपए का बीमा मिला हुआ है. 15 करोड़ लोगों को कोरोना माहामारी में निःशुल्‍क जांच, वैक्‍सीनेशन और डबल इंजन की सरकार में महीने में दो बार राशन निःशुल्‍क उपलब्‍ध कराया जा रहा है. यही समतामूलक समाज की स्‍थापना, भ्रष्‍टाचार मुक्‍त अपराधमुक्‍त व्‍यवस्‍था और सुशासन का हिस्‍सा है.

ये भी पढे़ं-

UP Election 2022: यूपी बीजेपी में बगावत के बाद कई मौजूदा विधायकों को मिली बड़ी राहत, टिकट कटने की लटकी थी तलवार

UP Election: फिरोजाबाद की चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी तय, जानें- पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget