एक्सप्लोरर

गोरखपुर: सैकड़ों सालों से बन रही है गेहूं की ताजिया, उम्दा कारीगरी और विज्ञान का है उम्दा नमूना

Gorakhpur Tajiya News: यूपी के गोरखपुर में सैकड़ों सालों से गेहूं की ताजिया का निमार्ण प्रत्येक मुहर्रम में किया जाता है. इसके निर्माण में करीब 25 किलो गेहूं के किस्म के दानों का प्रयोग किया जाता है.

Gorakhpur Wheat Tajiya 2024: यूपी के गोरखपुर में सैकड़ों सालों से बनने वाली गेहूं की ताजिया महज पांच दिनों में तैयार हो जाती है. गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल इस ताजिया को देखने के लिए लोग आस-पास के जिलों से भी आते हैं. गेहूं की इस ताजिया का नाम देश के साथ अन्य मुल्कों में भी है. गेहूं की बनी ये ताजिया उम्दा कारीगरी के साथ विज्ञान की भी अनूठी मिसाल पेश करती है. 

गोरखपुर के साहबगंज मंडी की गेहूं की ताजिया की भी शोहरत देश-विदेश तक है. यह पूर्वांचल की बड़ी व्‍यापारिक मंडी साहबगंज में तैयार होती है. गेहूं की ताजियां उम्दा कारीगरी और विज्ञान का उम्दा नमूना है. साहबगंज में स्थित इमामचौक पर गेहूं की ताजिया अपने आप में अनोखी और प्राकृतिक जुड़ाव अपने अंदर समेटे हुए है. सैकड़ों सालों से इस गेहूं की ताजिया का निमार्ण प्रत्येक मुहर्रम में किया जाता है. आठ फीट ऊंची गेहूं की ताजिया के निर्माण में करीब 25 किलो गेहूं के उत्तम किस्म के दानों का प्रयोग किया जाता है.

गेहूं को चिपकाने के लिए किया जाता है ये काम

इस ताजिया को बनाने में अहम भूमिका निभाने वालों ने बताया कि इसकी लागत आठ से नौ हजार रुपए आती है. बांस का एक ढांचा तैयार किया जाता है. इसके बाद उस पर कपड़ा चढ़ाया जाता है. उसके बाद गेहूं के दानों को एक खास पदार्थ से सेट किया जाता है. इस‍के बाद उस पर हरे रंग का कपड़ा चढ़ाया जाता है.

गेहूं को इस पर चिपकाने के लिए जिस पदार्थ का इस्‍तेमाल किया जाता है. उसकी जानकारी इस ताजिया का बनाने वाले और मुतवल्लियों के अलावा किसी को नहीं है. गेहूं के दानों को सेट करने में यह पदार्थ अहम भूमिका निभाता है. पदार्थ कितनी मात्रा और कितने वजन का होगा यह भी रहस्य है.

हर दो घंटे बाद दिया जाता है पानी

उन्होंने आगे बताया कि हर दो घंटे में इस ताजिया को पानी और लोहबान का धुआं दिया जाता है. हर दो घंटे बाद आप इस गेहूं की ताजिया को देखेगें, तो परिवर्तित पाएंगे. जहां अन्य ताजियों को बनाने में काफी समय लगता है, वहीं यह ताजिया महज पांच दिनों में जनता दर्शन के लिए मुकम्मल हो जाती है. एक बात और काबिले गौर है कि इसमें मिट्टी का प्रयोग नहीं किया जाता हैं.

सैकड़ों सालों से बन रही ये ताजिया

इमाम चौक के वर्तमान मुतवल्ली हाजी जान मोहम्मद ने बताया कि उनके वंशजों ने इस ताजिया का निमार्ण सैकड़ों वर्षों पूर्व से शुरू किया जो आज भी जारी है. इस ताजिया की शोहरत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस ताजिया के निर्माण अपने इलाके में करने के लिए अकीदतमंद अच्छी खासी रकम भी देने को तैयार है. मुतवल्ली हाजी जान का कहना है कि मुबंई, दिल्ली, हैदराबाद, लखनऊ से काफी लोगों ने उनसे संपर्क किया और बड़ी रकम देने की पेशकश की पर उन्होंने इस ठुकरा दिया.

चौथी मोहर्रम से बनाने का कार्य होता है शुरू 

उन्होंने बताया कि इमाम हुसैन का करम है कि अन्य दिनों में यह प्रयोग किया जाए, तो सफल नहीं होता है, लेकिन मुहर्रम के पांच दिनों के अंदर ताजिया मुकम्मल तैयार हो जाती है. इस ताजिया का दीदार करने के बाद आप इसे देखते रह जाएंगे. मुहर्रम में यह ताजिया हिंदू-मुस्लिम एकता का केंद्र बन जाती है.

चौथी मोहर्रम से इसको बनाने का कार्य शुरू होता है. नौवीं मोहर्रम का आमजन के लिए खोल दिया जाता है. यहां प्रत्येक धर्म के लोग आते हैं और मन्नतें मानते हैं. मन्नतें पूरी होने पर चांदी का पंजा, आंख और छोटी ताजिया चढाते हैं. यहां बराबर इमाम हुसैन उनके जानिसारों के इसाले सवाब के लिए फातिहा ख्वानी होती रहती है. मुहर्रम की दसवीं तारीख को राप्ती में प्रवाहित कर दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: यूट्यूबरों से कम नहीं है उत्तराखंड की महिला PRD जवान, ऑन ड्यूटी बनाती है Video, होगी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'मैं तो केक लेकर गया था', तेजू भैया को 'भगवान' मानने वाले अविनाश ने रो-रोकर बताया, 'मुझे नंगा कर के पीटा गया'
'मैं तो केक लेकर गया था', तेजू भैया को 'भगवान' मानने वाले अविनाश ने रो-रोकर बताया, 'मुझे नंगा कर के पीटा गया'
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो रहे सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो रहे सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

India- America ट्रेड डील को लेकर कल Delhi में बातचीत संभव- सूत्र | Breaking | Donald Trump
IPO Alert: Corona Remedies IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
IndiGo का नया संकट, क्या Kingfisher और Jet Airways जैसा होगा हाल ?| Paisa Live
Indigo Crisis: इंडिगो संकट पर DGCA का बड़ा एक्शन, '5% उड़ानें कम करने का आदेश' | Breaking
NFO Launch: Tata का Multi-Cap Consumption Fund, Open-Ended और Long-Term Growth के लिए Best

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'मैं तो केक लेकर गया था', तेजू भैया को 'भगवान' मानने वाले अविनाश ने रो-रोकर बताया, 'मुझे नंगा कर के पीटा गया'
'मैं तो केक लेकर गया था', तेजू भैया को 'भगवान' मानने वाले अविनाश ने रो-रोकर बताया, 'मुझे नंगा कर के पीटा गया'
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो रहे सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो रहे सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
धुरंधर Vs एनिमल, किसकी दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस? रणवीर या रणबीर कौन हैं बॉक्स ऑफिस का किंग?
धुरंधर Vs एनिमल, किसकी दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस? रणवीर या रणबीर कौन हैं बॉक्स ऑफिस का किंग?
Bra Cancer Risk: क्या ब्रा की टाइटनेस और कलर से भी होता है कैंसर का खतरा, इस बात में कितनी हकीकत?
क्या ब्रा की टाइटनेस और कलर से भी होता है कैंसर का खतरा, इस बात में कितनी हकीकत?
Saudi Arabia alcohol Rules: सऊदी अरब में मुस्लिम शराब पी लें तो कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
सऊदी अरब में मुस्लिम शराब पी लें तो कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
Embed widget