एक्सप्लोरर

कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों से वर्चुअली जुड़े PM मोदी, गोरखपुर के 11 बच्चों को मिले इतने लाख रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों को पीएम केयर योजना से लाभान्वित किया. उन्होंने गोरखपुर के 11 बच्चों को 10 लाख रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (PM Narendra Modi) कोरोना काल में बेसहारा बच्‍चों का सहारा बने हैं. उन्‍होंने पीएम केयर योजना (PM Cares for Children Scheme) के तहत इन बच्चों को लाभान्वित किया है. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गोरखपुर (Gorakhpur) के 11 बच्चों से सीएम योगी की मौजूदगी में गोरखनाथ मंदिर में वर्चुअल माध्‍यम से जुड़े. गोरखपुर के कमिश्‍नरेट में सांसद रविकिशन और कमलेश पासवान के साथ अधिकारियों ने भी वर्चुअल माध्‍यम से जुड़कर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की बातों को सुना. इस अवसर पर सांसद रविकिशन ने कहा कि 70 सालों के इतिहास ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था कि बच्‍चों के भविष्‍य के लिए किसी प्रधानमंत्री ने सरकारी खजाना खोला हो.

गोरखपुर के 11 बच्चों को 10 लाख
गोरखपुर के कमिश्नर सभागार में गोरखपुर सदर सांसद रविकिशन और बांसगांव सांसद कमलेश पासवान ने अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों को सोमवार सुबह पीएम केयर योजना से लाभान्वित किया. इस अवसर पर गोरखपुर के सांसद रविकिशन ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गोरखपुर के 11 बच्चों को 10 लाख रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई है.

रविकिशन ने कहा, ये बच्चे 6 साल से 18 साल की उम्र के हैं. बच्‍चों के भविष्‍य के लिए पीएम केयर में उनकी अच्‍छी शिक्षा, उनकी अच्‍छी व्‍यवस्‍था और योजना के तहत बच्चों को लाभान्वित किया है. समस्त भारत में बच्‍चों के भविष्‍य के लिए हजारों करोड़ रुपए की धनराशि दी है. वे लोग उनके आभारी हैं. किसी प्रधानमंत्री ने 70 सालों में बच्‍चों के भविष्‍य के लिए सरकारी खजाना नहीं खोला. आज उन लोगों ने यहां बैठकर प्रधानमंत्री को सुना, उन्‍हें बहुत अच्‍छा लगा.

Watch: किसान नेता Rakesh Tikait पर फेंकी गई स्याही, कार्यक्रम के दौरान जमकर हुआ हंगामा

यूपी के 441 बच्चों को मिला लाभ
पीएम केयर योजना का लाभ प्रदेश के कुल 441 बच्चों को मिला है, जिनमें गोरखपुर के 11 बच्चे भी शामिल हैं. गोरखपुर से पात्र 11 बच्चों में दो बालिकाएं और नौ बालक हैं. इन 11 बच्चों में से 3 की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है. जबकि 8 बच्चे 18 वर्ष से कम आयु के हैं. जिन बच्चों की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है, उन्हें इस योजना के तहत 10 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है. जबकि 18 वर्ष से कम आयु वाले पात्र बच्चों को पात्रता के अनुसार 4 लाख से लेकर 9 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए. पीएम केयर योजना की धनराशि पोस्ट ऑफिस में जिलाधिकारी की गार्जियनशिप में खोले गए खातों में प्रेषित की गई. 

18 वर्ष से कम आयु वाले पात्र बच्चों के 18 वर्ष के होने तक धनराशि फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में जमा रहेगी जो उनके 18 वर्ष के होने पर बढ़कर 10 लाख रुपये हो जाएगी. 18 से 23 वर्ष की आयु तक उन्हें 10 लाख रुपये पर प्रतिमाह 5,500 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे. 23 वर्ष की उम्र पूरी होने पर 10 लाख रुपये निकाले जा सकेंगे. पीएम केयर योजना में पात्र बच्चों को 5 लाख रुपये नि:शुल्क इलाज की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड भी उपलब्ध कराया गया है. साथ ही जो बच्चे कक्षा 1 से 12 तक में अध्ययनरत हैं उन्हें पढ़ाई के लिए 20,000 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति भी दी जाएगी. पात्र बच्चों को केंद्र सरकार के आवासीय विद्यालयों में शिक्षा की व्यवस्था कराई जाएगी.

और क्या लाभ दिया गया
योगी सरकार कोरोना काल में अपने माता-पिता दोनों या किसी एक को खोने वाले प्रदेश के 16,260 और गोरखपुर जनपद के 714 बच्चों का सहारा बनी है. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत प्रदेश के 11,049 और गोरखपुर के 575 ऐसे बच्चों को प्रतिमाह चार 4,000 रुपये दिए जा रहे हैं, जिनके माता-पिता दोनों, या किसी एक की मृत्यु कोरोना के कारण हुई. जबकि राज्य में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत 5,211 और गोरखपुर के 139 बच्चों को प्रतिमाह 2,500 रुपये दिए जा रहे हैं, जिनके माता-पिता दोनों या किसी एक की मृत्यु कोरोना काल में किसी अन्य कारणों से हुई. गोरखपुर में कोरोना काल में बेसहारा हुए और कक्षा 9 या इससे ऊपर की पढ़ाई करने वाले 116 बच्चों को योगी सरकार लैपटॉप भी प्रदान कर चुकी है.

Rajya Sabha Election 2022: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया- बीजेपी कब जारी करेगी यूपी के 2 और राज्यसभा उम्मीदवारों का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget