एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: इनोवा कार में अचानक लगी ऐसी आग कि देखने वालों के खड़े हो गए रोंगटे, ड्राइवर ने तेजी से दौड़ाई ट्रेन

Gorakhpur Fire Incident: आग लगने की जगह के पास से ट्रेन गुजर रही थी. ट्रेन के चालक को इसका अंदेशा हो गया था कि आग की लपट से निकली हुई एक चिंगारी भी बड़े हादसे में तब्‍दील हो सकती है.

Uttar Pradesh News: यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur) में सोमवार की शाम बड़ा हादसा (Fire Incident) हो गया. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इस हादसे के दृश्‍य को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. लखनऊ (Lucknow) से परिवार के साथ गोरखपुर घूमने आए उत्तर प्रदेश के अपर निदेशक कृषि (UP Additional Director Agriculture) की इनोवा कार में अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद कार में सवार अपर कृषि निदेशक, उनकी पत्‍नी और दो अन्‍य लोगों ने किसी तरह बाहर कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन इसके बाद के दृश्‍य को देखकर वहां मौजूद लोग भी कुछ देर के लिए सहम गए. इस बीच बगल से तेज रफ्तार में गुजरती ट्रेन तक आग की लपटें और धुंआ पहुंच रहा है. इस दृश्‍य को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

गोरखपुर के गोरखनाथ थानाक्षेत्र के गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास मंगलवार की शाम ये हादसा हुआ. मंगलवार की शाम 7 बजे के आसपास वहां से गुजर रही एक इनोवा क्रिस्‍टा कार में आग लग गई. गनीमत ये रही कि कार में सवार उत्‍तर प्रदेश कृषि विभाग के अपर निदेशक डॉक्टर पीके गुप्‍ता और उनका परिवार कार में धुंआ उठने के पहले ही निकल गया. उस दौरान कार में कृषि विभाग के अपर निदेशक पीके गुप्‍ता, उनकी पत्‍नी और दो अन्‍य लोग सवार रहे थे. कार के चालक सलीम ने बताया कि अचानक से इंजन में शार्ट सर्किट से आग लग गई. इसके थोड़ी देर बाद ही कार आग के गोले में तब्‍दील हो गई. पूरी कार जलकर खाक हो गई.

घटनास्थल के पास से ही गुजर रही थी ट्रेन
इसी बीच लोहे के डिवाइर के उत्तर की ओर लखनऊ की ओर से गोरखपुर शहर में प्रवेश कर रही एक ट्रेन भी तेजी से आते हुए दिखाई दे रही है. तेज चल रही हवाओं के बीच जहां कार में आग लगी थी, तो वहीं बगल से ट्रेन गुजरती हुई दिखाई दे रही है. आग की लपटें ट्रेन की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं. इसी बीच पहुंचे फायर बिग्रेडकर्मियों ने आग को तत्‍परता दिखाते हुए बुझा दिया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया. गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन की ओर बढ़ रही ट्रेन का हॉर्न भी बजता हुआ दिख रहा है. आमतौर पर इस सिग्‍नल के पास स्‍टेशन की ओर बढ़ रही ट्रेन की स्‍पीड काफी कम रहती है, लेकिन ये ट्रेन काफी तेज गति में जाती हुई दिख रही है. यानी ट्रेन के पायलट को इस बात का अंदेशा हो गया था कि आग की लपट से निकली हुई एक चिंगारी भी बड़े हादसे में तब्‍दील हो सकती है.

कृषि विभाग के अपर निदेशक ने क्या बताया
लखनऊ से गोरखपुर घूमने आए कृषि विभाग के अपर निदेशक डॉक्टर पीके गुप्ता ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर का दर्शन करने के बाद वे वापस लौट रहे थे. इसी बीच तरंग क्रासिंग के पास उनकी कार में आग लग गई. इस कार में वे परिवार सहित सवार थे. हालांकि आग लगने के बाद किसी  तरह कूदकर सभी ने अपनी जान बचाई. वहीं फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इस घटना में गाड़ी पूरी तरह से जल गई. शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है. घटना को लेकर एग्रीकल्चर विभाग के अधिकारी डॉक्टर पीके गुप्ता ने बताया कि वे लखनऊ से गोरखपुर घूमने आए हैं. गोरखनाथ मंदिर का दर्शन करने के बाद वे परिवार के साथ कुशीनगर के लिए निकल रहे थे, तभी गोरखनाथ पुल और तरंग क्रासिंग के बीच उनकी कार में अचानक आग लग गई. उन लोगों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई. इस दौरान गाड़ी पूरी तरह से जल गई.

UP Politics: 'सपा का स्वभाव' मायावती की मुसीबत, BSP से गठबंधन की याद, लेकिन नीयत पर सवाल, क्यों हुआ बवाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget