एक्सप्लोरर

Vijayadashami 2022: गोरखपुर में रथ पर सवार होकर निकले CM योगी, कहा-रामलीला मैदान पर भी हो रहा था कब्जे का प्रयास

Gorakhpur News: सीएम योगी ने कहा, ये पर्व सनातन हिन्दू धर्म को सत्य और न्याय के पथ पर चलने का मार्गदर्शन देता है. गोरक्षपीठ की परंपरा का निर्वहन करने के लिए यहां पर आया हूं.

Dussehra 2022: यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur) में विजयादशमी (Vijayadashami 2022) के पर्व पर गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath temple) से भव्य शोभायात्रा पूरे उल्लास और शौर्य के साथ निकली. सदियों से गोरक्षपीठ की परंपरा का निर्वहन करते हुए रथ पर सवार होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) गोरखनाथ मंदिर से निकले. यहां पर रास्ते में उनका भव्य स्वागत किया गया. हर धर्म के लोगों ने उनका स्वागत किया. मानसरोवर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वे रामलीला मैदान पहुंचे. यहां पर उन्होंने भगवान श्रीराम का राजतिलक किया. उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयादशमी को उल्लास के साथ मनाएं.
 
परंपरा का निर्वहन करने आया हूं-सीएम योगी
रामलीला मैदान में श्री श्री आर्यनगर रामलीला सम‍िति की ओर से शारदीय नवरात्रि पर रामलीला का आयोजन होता है. विजयादशमी के दिन भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी का तिलक और वंदन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, आज अखिल भारत का विजयादशमी का पर्व है. आज विजयादशमी पर्व पर यहां सहभागी होने का अवसर प्राप्त हो रहा है. गोरक्षपीठ की परंपरा का निर्वहन करने के लिए यहां पर आया हूं. 

UP Politics: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक अखिलेश यादव और जयंत चौधरी को देंगे समर्थन! कहा- 'मदद जरूर करूंगा'

सत्य के पथ पर चलने का मार्गदर्शन देता है पर्व-सीएम
सीएम योगी ने कहा कि, भगवान श्रीराम के राजतिलक से साथ सहभागी बनता हूं. आज आर्यनगर की रामलीला अपनी विरासत, परंपरा और संस्कृति के अटूट रिश्ते का निर्वहन करती है. ये पर्व सनातन हिन्दू धर्म को सत्य और न्याय के पथ पर चलने का मार्गदर्शन देता है. रावण अगर माता सीता का हरण नहीं करता तो उसे कुछ दिन और जीने का अधिकार मिल जाता. हमें आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना का निर्वहन करते हुए देश को आगे बढ़ाना है. देश में कोई ऐसा शहर या गांव नहीं होगा जहां रामलीला नहीं होती है.
Vijayadashami 2022: गोरखपुर में रथ पर सवार होकर निकले CM योगी, कहा-रामलीला मैदान पर भी हो रहा था कब्जे का प्रयास

यूपी के कोरोना प्रबंधन की तारीफ हुई-सीएम
सीएम योगी ने कहा, इंसेफेलाइटिस से हजारों बच्चों की मौत होती रही है लेकिन अब उसपर सभी की एकजुटता से काबू किया गया. अब तक हजारों बच्चों ने अपनी जान गंवाई लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयास से हमने उसपर काबू पाया. कोरोना प्रबंधन भी इंसेफलाइटिस के प्रबंधन से ही सामने आया. पूरे दुनिया में यूपी के कोरोना प्रबंधन की तारीफ हुई.

Vijayadashami 2022: गोरखपुर में रथ पर सवार होकर निकले CM योगी, कहा-रामलीला मैदान पर भी हो रहा था कब्जे का प्रयास
 
हो रहा था रामलीला मैदान पर कब्जे का प्रयास-सीएम
सीएम ने कहा कि, कोरोना भी एक राक्षस की तरह आया. सही प्रबंधन से उसे काबू किया गया. मस्तिष्क ज्वर का टीका 105 साल पहले आ गया था. भारत में उसे लाने में 100 साल लगे. आखिर क्यों? क्योंकि प्रयास नहीं किया गया. पीएम मोदी ने 9 महीने में ही कोरोना का टीका भारत के वैज्ञानिक के माध्यम से उपलब्ध करा दिया. रामलीला समिति का भव्य मंच, तोरण द्वार भी बन गए हैं. रामलीला का मंचन भी हो रहा है. एक समय था जब इस रामलीला मैदान पर कब्जे का प्रयास भी हो रहा था. आप सभी को विजयदशमी की शुभकामना देता हूं.

Kedarnath Yatra 2022: विजयदशमी मनाने भारी तादात में केदारनाथ पहुंचे भक्त, चोटियों में बर्फबारी के बाद दी गई ये सलाह
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
धराली आपदा को एक साल: मलबे से उठ खड़ा हुआ गांव, जख्म अब भी ताजा
धराली आपदा को एक साल: मलबे से उठ खड़ा हुआ गांव, जख्म अब भी ताजा

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget