एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2022: विजयदशमी मनाने भारी तादात में केदारनाथ पहुंचे भक्त, चोटियों में बर्फबारी के बाद दी गई ये सलाह

Uttarakhand News: ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से तीर्थ यात्रियों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है. साथ ही यात्रियों से गर्म कपड़ों के साथ यात्रा करने को कहा जा रहा है.

Durga Puja 2022: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में नवरात्रि (Navratri 2022) के पावन पर्व पर भारी तादात में तीर्थयात्री पहुंचे. अष्टमी के दिन जहां 14 हजार 833 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए. वहीं नवमी के दिन भी लगभग इतनी ही संख्या में श्रद्धालु बाबा के धाम पहुंचे. तीर्थ यात्रियों के नवरात्र (Navratri 2022) में भारी संख्या में केदार धाम पहुंचने से केदारपुरी में रौनक बनी हुई है और स्थानीय व्यापारियों में भी खुशी का माहौल है. अब तक बाबा केदारनाथ धाम में 13 लाख 45 हजार से अधिक तीर्थ यात्री पहुंच चुके हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

15 लाख तक पहुंच जाएगा आंकड़ा
बता दें कि नवरात्र पर्व पर बाबा केदारनाथ धाम में भारी तादात में श्रद्धालु पहुंचे हैं, जिससे केदारनाथ पहुंचने वालों का आंकड़ा हर दिन आसमान छू रहा है. वैसे भी 13 लाख का आंकड़ा पार होना ही अपने आप में एक रिकार्ड है, लेकिन लगता है कि इस वर्ष यात्रा समाप्ति तक 15 लाख तक आंकड़ा पहुंच जायेगा. यह आंकड़ा केदारनाथ यात्रा का सबसे बड़ा रिकार्ड बन जायेगा. 

UP Breaking News Live: पौढ़ी बस दुर्घटना में एक और मौक, रेस्क्यू में लगे SDRF की 4 टीमें, बचाए गए 21 लोग

भीड़ देख व्यापारियों के चेहरे खिले
नवरात्र पर्व के साथ ही देश-विदेश के श्रद्धालु विजयदशमी पर्व मनाने के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे हैं. वैसे भी नवरात्रों की छुट्टियां पड़ते ही बाबा के भक्तों की संख्या में प्रतिदिन बड़ा इजाफा होने लगा था. केदारनाथ धाम सहित केदारघाटी के पड़ावों में तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है. भीड़ को देखकर व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं. 

करना पड़ रहा है लंबा इंतजार
तीर्थ यात्रियों की संख्या में इजाफा होते ही सोनप्रयाग में तीर्थ यात्रियों को केदारनाथ धाम जाने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ रहा है. सोनप्रयाग में सटल सेवा वाहनों के लिए यात्रियों की लम्बी लाइन लग रही है, जबकि गौरीकुंड से केदारनाथ 18 किमी पैदल मार्ग में जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं.

व्यापार संघ के अध्यक्ष ने क्या कहा
सोनप्रयाग व्यापार संघ अध्यक्ष अंकित गैरोला ने कहा कि, नवरात्र और विजयदशमी पर्व को मनाने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं. केदारपुरी जाने के लिए सुबह से ही सोनप्रयाग में तीर्थयात्रियों की लम्बी कतार लग रही है. उन्होंने कहा कि भक्तों की बढ़ती भीड़ से व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं.

कहा गया गर्म कपड़ों के साथ आने को
एक ओर जहां केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं उन्हें भारी ठंड का भी सामना करना पड़ रहा है. केदारनाथ की चोटियों में बर्फबारी हो रही है, जिसका असर सीधा केदारनाथ धाम में देखने को मिल रहा है. ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से तीर्थ यात्रियों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है. साथ ही यात्रियों से गर्म कपड़ों के साथ यात्रा करने को कहा जा रहा है. 

जिलाधिकारी ने क्या कहा
डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि, केदारनाथ धाम में नवरात्र और विजयदशमी पर्व मनाने के लिए भारी तादात में तीर्थयात्री पहुंचे हुए हैं. केदारनाथ धाम की चोटियों में बर्फबारी होने से ठंड भी काफी बढ़ गयी है. ऐसे में तीर्थयात्रियों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है. साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर त्वरित गति से राहत देने के निर्देश दिए गए हैं.

Pauri Road Accident: 45 बारातियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 10 घायल, 35 लोगों की तलाश जारी, CM ने लिया हालात का जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
Lucknow News: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
लखनऊ: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
UP News: योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget