एक्सप्लोरर

गोरखपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में सपा का प्रदर्शन, कहा- 'यह सरकारी खूनचुसवा स्‍मार्ट मीटर'

UP News: गोरखपुर में स्मार्ट को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने इसे सरकारी खूनचुसवा स्‍मार्ट मीटर करार दिया और इस पर रोक लगाने की मांग की.

गोरखपुर में स्‍मार्ट मीटर को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस विवाद में सपा भी कूद गई है. सपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर इसे ‘सरकारी खूनचुसवा स्‍मार्ट मीटर’ बताया है. सपा कार्यकर्ता शहर की व्‍यस्‍ततम मुख्‍य सड़कों पर एक कार्यकर्ता को स्‍ट्रेचर पर लिटाकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे. यहां पर उन्‍होंने राज्‍यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर स्‍मार्ट मीटर पर रोक लगाने की मांग की है.

सपा के महानगर अध्‍यक्ष शब्‍बीर कुरैशी के नेतृत्‍व में मंगलवार 15 जुलाई को गोरखपुर के गोलघर की सड़क पर एकत्र हुए. प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा. उन्‍होंने मांग किया कि सरकारी स्मार्ट मीटर को बंद कराकर जनता को राहत दी जाए. साथ ही आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी और विजिलेंस के अधिकारी लोगों के घरों में छापेमारी करके एक-एक लाख रुपए का वसूली कर रहे हैं.

स्मार्ट मीटर को बताया खूनचुसवा
इस दौरान वे हाथ में खून चढ़ाने वाले प्रतीकात्‍मक बोतल को भी हाथ में पकड़े दिखाई दिए. एक कार्यकर्ता स्‍ट्रक्‍चर पर लेटकर ड्रिप के सहारे स्‍मार्ट मीटर का खून चूसते हुए दिखाई दिया. सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर का नाम ही सरकारी खूनचुसवा स्मार्ट मीटर है. क्योंकि जो पहले घरों में बिजली के मीटर लगते थे, वे सही थे. अब स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है. बिजली भी अधिक जा रही है. बिजली का बिल भी अधिक आ रहा है. गरीब जनता महंगाई बेरोजगारी से परेशान है. बच्चों की फीस नहीं भर पा रहे हैं. यहां स्मार्ट मीटर लगाकर गरीबों का खून चूसने का काम किया जा रहा है.

सपा के महानगर अध्‍यक्ष शब्‍बीर कुरैशी ने कहा कि सपा ने इसका नाम ‘सरकारी खूनचुसवा स्‍मार्ट मीटर’ रखा है. इसके पहले जो लोगों के घरों में मीटर लगे थे, गरीब लोगों का 1 हजार से 15 सौ रुपए बिल आता है. जबसे स्‍मार्ट मीटर लगाया गया है. दो हजार, तीन हजार और पांच हजार बिल आ रहा है. अधिकतम 1 हजार से 15 सौ होने पर लाइट काट दी जा रही है.

अपना खजाना भर रही है सरकार- सपा नेता
शब्‍बीर कुरैशी ने कहा कि सरकार प्राइवेट कंपनियों से सांठ-गांठ करके स्‍मार्ट मीटर लगा रही है. ये स्‍मार्ट मीटर जनता का खून चूसने और धन उगाही का काम कर रहे है. बिजली विभाग द्वारा स्‍मार्ट मीटर लगाने और चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली की जाती है. इनके कर्मचारी और विजलेंस के लोग जब एक सा‍थ मिलकर छापा मारते हैं, तो गरीबों से लाख रुपए लेने का काम करते हैं.  इस ‘सरकारी खूनचुसवा स्‍मार्ट मीटर’ से उत्‍तर प्रदेश की सरकार अपना सरकारी खजाना भर रही है. सपा ये मांग करती है कि उत्‍तर प्रदेश सरकार इस स्‍मार्ट मीटर को लगाना बंद करे और महानगरवासियों को राहत देने का काम करे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget