एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: बदमाशों के खिलाफ गोरखपुर पुलिस का अनोखा अभियान, लाउडस्पीकर से बता रहे अपराध

Gorakhpur News: गोरखपुर में पुलिस ने अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत की है. अब पुलिस अपराधियों के घर पर जाकर उनके अपराधों की जानकारी पड़ोसियों को दे रही है.

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ लोगों को सजग करने के लिए अनोखा अभियान शुरू किया है. गोरखपुर के एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बदमाशों की धर-पकड़ के साथ उनके आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों को सचेत करने के लिए ये ऑपरेशन शुरू किया है. अब गोरखपुर पुलिस हर थानाक्षेत्र में 5 बदमाशों के घर के पास जाकर लाउडस्‍पीकर से उसके अपराधों और कुकृत्‍यों के बारे में एलान कर रहे हैं. इसके सा‍थ ही डुगडुगी भी बजाई जा रही है, जिससे आसपास के लोग उस बदमाश से सचेत रहें. इसके साथ ही उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी भी समय पर पुलिस को मिलती रहे.

गोरखपुर के अलग-अलग थानाक्षेत्रों की पुलिस ने बदमाशों के घर जाकर डुगडुगी बजाई है. 24 घंटे के अंदर 150 बदमाशों के घर और मोहल्‍लों में जाकर पुलिस ने लाउडस्‍पीकर से उसके अपराध और कृत्‍यों के बारे में बताया है. मोहल्‍ले में बहुत से ऐसे लोग रहे हैं, जिन्‍हें इन बदमाशों के बारे में जानकारी नहीं रही है. एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि गोरखपुर के लोगों को इसके माध्‍यम से जागरूक किया जा रहा है.

गोरखपुर एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि हर थानाक्षेत्र में पांच बदमाशों के घरों और आसपास में लाउडस्‍पीकर से उसके अपराधों और इतिहास के बारे में जानकारी दी जा रही है. इससे ये फायदा हो रहा है कि बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्‍हें ये नहीं पता है कि उनके पड़ोस में रहने वाला व्‍यक्ति बदमाश किस्‍म का है. ऐसे लोग खुद सचेत हो जा रहे हैं. इसके अलावा जो लोग जानते हैं कि उनके पड़ोस में कोई बदमाश रह रहा है, तो वो उसकी जानकारी और गतिविधियों के बारे में भी पुलिस को बता रहे हैं. ऐसे में पुलिस को भी इन बदमाशों पर नजर रखने में सुविधा हो रही है. 

डॉ विपिन ताडा ने बताया गोरखपुर के पीपीगंज कस्‍बे, चौरीचौरा थानाक्षेत्र के बसडीला, कोतवाली थानाक्षेत्र के मुफ्तीपुर, बांसगांव थानाक्षेत्र के लाहीडाड़ी गांव, खजनी थाने के बारीगांव और सरयातिवारी गांव, बेलघाट थानाक्षेत्र के जैती गांव जाकर डुगडुगी बजाई और बदमाशों के आपराधिक इतिहास के साथ उनके कुकृत्‍यों से जनमानस को अवगत कराया. इस अभियान में वाहन चोर, चेन स्‍नेचर, मोबाइल लूट में पकड़े गए बदमाशों को चिह्नित किया गया है.

इसे भी पढ़ेंः

उत्तराखंड: बीजेपी में शामिल हुए निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार, यमुनोत्री से लेकर धनोल्टी तक है प्रभाव

School Road: स्कूल पहुंचने की सिर्फ एक डगर, इस रास्ते पर है दबंगों की नजर...पढ़ें कब्रिस्तान एंगल से जुड़ी खबर

यह भी देखेंः

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget