एक्सप्लोरर

School Road: स्कूल पहुंचने की सिर्फ एक डगर, इस रास्ते पर है दबंगों की नजर...पढ़ें कब्रिस्तान एंगल से जुड़ी खबर

Basti School Road: यूपी के बस्ती (Basti) जिले में में दबंगों की नजर स्कूल (School) जाने वाले रास्ते पर पड़ गई है और वो इस रास्ते को पूरी तरीके से बंद कर देना चाहते हैं. 

Basti Illegal Possession: धर्म की आड़ में बच्चों को शिक्षा (Education) से वंचित करने की कोशिश की जा रही है. जिसको लेकर अब बच्चों (Children) ने भी अपनी आवाज उठाकर अपने अधिकार के लिए हल्ला बोल दिया है. एक तरफ सरकार (Government) गरीब और मजबूर नौनिहालों की शिक्षा पर लाखों करोड़ों रुपए (Money) पानी की तरह बहा रही है. मगर, बस्ती (Basti) जिले में एक ऐसा विद्यालय (School) है जहां जाने के लिए रास्ता (Road) तक नहीं है. मतलब इस विद्यालय में पढ़ने वाले मासूम बच्चों को खतरों भरे रास्ते से होकर स्कूल तक पहुंचना पड़ता है. 

स्कूल जाने का एक ही रास्ता है
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनहरा गांव (Banhara Village) में बने महंत ईश्वरदास राम जानकी लघु माध्यमिक विद्यालय (School) तक अगर आपको पहुंचना है तो झाड़ियों और पगडंडी से होकर ही आप स्कूल तक आ पाएंगे. लेकिन, अब दबंगों की इस रास्ते (Road) पर भी बुरी नजर पड़ गई है और वो स्कूल को जाने वाले रास्ते को पूरी तरीके से बंद कर देना चाहते हैं. 

कार्रवाई करने की मांग 
जिलाधिकारी कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे बनहरा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जिस जमीन को कब्रिस्तान की जमीन बताकर कुछ लोग कब्जा कर लेना चाह रहे हैं असल में वो एक आम रास्ता है जिसपर ग्रामीण और विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे आते जाते हैं. मगर, विपक्षी मोहम्मद गनी, सलीम और जमील सहित तमाम दबंग लोग कब्रिस्तान का गेट बनाने के नाम पर आम रास्ते को बंद करने की नीयत से लगातार प्रयास कर रहे हैं. जिसको लेकर गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने डीएम और एसडीम से मिलकर न्यायोचित कार्रवाई करने की मांग की है.

कब्रिस्तान के नाम पर अवैध कब्जा
शिकायतकर्ता मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि गांव के लगभग दर्जनों लोगों की 100 बीघा जमीन है. इस जमीन पर जाने के लिए एक मात्र यही आम रास्ता है जिसे कब्जा करने की नीयत से विपक्षी साजिश रच रहे है. ग्रामीणों ने बताया कि अगर कब्रिस्तान के नाम पर दबंग अवैध कब्जा करने में कामयाब हो गए तो बच्चे विद्यालय जाने से वंचित हो जाएंगे. जबकि, गांव के लोग ना तो अपनी जमीन पर पहुंच पाएंगे और ना ही गांव में. 

विपक्षी मारपीट पर आमादा हो जाते हैं
मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि रास्ता बंद करने से मना करने पर विपक्षी मारपीट पर आमादा हो जाते हैं. जिसकी कई बार शिकायत भी की गई मगर इस मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. अगर रास्ता बंद हो जाता है तो सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए आने वाले बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे. आज जिस स्थिति में शिक्षा ग्रहण करने के लिए इस स्कूल में पढ़ने बच्चे जा रहे हैं उसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे. मात्र एक पगडंडी के सहारे झाड़ियों से होते हुए बच्चों को स्कूल तक पहुंचना होता है और इस रास्ते को भी दबंग कब्जा लेना चाहते हैं. 

समस्या का समाधान कर दिया जाए
वही इस मामले को लेकर जब हरैया तहसील के एसडीएम सुखबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है, जिसको लेकर रिपोर्ट तलब की गई है. जल्द ही दोनों पक्षों से बात करके समस्या का समाधान कर दिया जाएगा. किसी भी हालत में स्कूल को जाने वाले रास्ते को बंद नहीं होने दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें:

Deepotsav: अयोध्या में इस बार बेहद खास होगा दीपोत्सव महोत्सव, पीएम नरेंद्र मोदी हो सकते हैं शामिल 

UP Election 2022: सपा नेता ने 400 सीटें जीतने का किया दावा, असदुद्दीन औवैसी को लेकर दिया ये बयान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपीः लहचूरा बांध का बढ़ा जलस्तर, महोबा और झांसी के 15 गांवों में अलर्ट
यूपीः लहचूरा बांध का बढ़ा जलस्तर, महोबा और झांसी के 15 गांवों में अलर्ट
राज्यसभा चुनाव: BJP की लिस्ट पर स्मृति ईरानी की पहली प्रतिक्रिया, 'व्यक्तिगत रूप से...'
राज्यसभा चुनाव: BJP की लिस्ट पर स्मृति ईरानी की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोलीं?
यूपी: ITI प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, यहां जानें आवेदन की लास्ट डेट
यूपी: ITI प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, यहां जानें आवेदन की लास्ट डेट
सुल्तानपुरः शिक्षक दंपत्ति हत्याकांड का खुलासा, ड्राइवर निकला कातिल, 2 अरेस्ट
सुल्तानपुरः शिक्षक दंपत्ति हत्याकांड का खुलासा, ड्राइवर निकला कातिल, 2 अरेस्ट

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget