एक्सप्लोरर

गोरखपुर: ईंट-भट्ठे पर लूट और महिलाओं के साथ छेड़खानी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार

गोरखपुर के गगहा इलाके के सकरी गांव में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है.

गोरखपुर: पांच दिन पहले ईंट-भट्ठे पर लूट और महिलाओं समेत किशोरियों के साथ हैवानियत के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. 11 की संख्‍या में डकैत रेकी करने के बाद घटना को अंजाम देते रहे हैं. पुलिस ने इस घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. क्राइम ब्रांच और गगहा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अन्‍य आरोपियों की तलाश जारी है. घटना को एक से दो बजे रात के बीच अंजाम दिया गया था. घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों के नंगे पाव होने की वजह से घूमंतू (बावरिया) गिरोह पर शक गया. लेकिन, बोलचाल में भोजपुरी भाषा का प्रयोग करने से आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को जल्‍द सफलता मिल गई.

पुलिस ने किया खुलासा गोरखपुर के एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्‍तव ने घटना का खुलासा किया. गोरखपुर के गगहा इलाके के सकरी गांव में राम सकल मिश्रा के ईंट-भट्ठे पर 10-11 नवम्‍बर की रात एक से दो बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया. उन्‍होंने बताया कि 11 की संख्‍या में आए लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान महिलाओं और किशोरियों के सा‍थ छेड़खानी भी की गई थी. उन्‍होंने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनकी पहचान झंगहा के नई बाजार रसूलपुर नंबर दो के रहने वाले महेन्‍द्र यादव और झंगहा के बैरवा के रहने वाले सुनील यादव के रूप में हुई है.

रेकी में ऑटो का करते थे इस्तेमाल एसपी साउथ ने बताया कि दोनों आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्‍वीकार की है. घटना को अंजाम देने के पहले ये रेकी किया करते रहे हैं. रेकी में ऑटो का इस्‍तेमाल करते थे. पुलिस ने इनके पास से लूट के 20,670 रुपए नकद, एक लूटा हुआ मोबाइल, एक जोड़ी पायल, एक अदद नाक की कील, ऑटो और 315 बोर का तमंचा कारतूस बरामद किया है. महेन्‍द्र ने पूछताछ में साल 2017 में झंगहा इलाके के ईंट-भट्ठे पर लूट की घटना में शामिल होने की बात स्‍वीकार की है.

बांट लेते थे लूट की रकम एसपी साउथ ने बताया कि इस गिरोह के सदस्‍य बलिया और देवरिया के अलावा अन्‍य जिले के रहने वाले हैं. इनमें अधिकतर बलिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं. जिन्‍होंने देवरिया और बलिया में हाल में ईंट-भट्ठे पर हुई लूट की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके साथी लूट की कई वारदातों में शामिल रहे हैं. ये घटना को अंजाम देने के बाद अपने-अपने जिलों में वापस चले जाते रहे हैं. इस दौरान वे लूट की रकम का हिस्‍सा भी बांट लेते थे. गगहा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को गगहा के जाखिन माता मंदिर के पास से घात लगाकर गिरफ्तार किया है. पुलिस को गैंग लीडर विष्‍णु देव यादव और अन्‍य की तलाश है.

ये भी पढ़ें:

केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, दर्शन-पूजन करने के बाद किया ये काम

लखनऊ: मायावती ने बदला यूपी बीएसपी का अध्यक्ष, भीम राजभर को सौंपी गई कमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget