एक्सप्लोरर

Gorakhpur: एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ कर बैंक को लगाया लाखों का चूना, 2 बीटेक-धारी नटवरलाल गिरफ्तार

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर पुलिस ने एसबीआई के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो बदमाशों को लेकर बड़ा खुलासा किया है. ये बदमाश तकनीक का इस्तेमाल कर जालसाजी कर रहे थे.

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur) में धोखाधड़ी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर पुलिस ही नहीं बैंक के आलाधिकारी भी हैरत में पड़ गए. पुलिस ने बैंक के एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) की मदद से बीटेक पास दो नटवरलाल को गिरफ्तार किया है. हैरत की बात ये है कि ये शातिर जब पकड़ में आए, तब तक बैंक को लाखों का चूना लगा चुके थे लेकिन इसकी भनक बैंक के किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को नहीं लगी. ये शातिर बैंक में किसी दोस्त के खाते में रुपए डालने के लिए जाते रहे थे लेकिन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन (Online Transaction) होने के बाद रुपए एटीएम मशीन (ATM Machine) में जाने से पहले ही उसे निकाल लेते थे. इसके बाद बैंक से क्लेम करके भी रकम वसूल लेते थे.

गोरखपुर के एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस लाइन्‍स व्‍हाइट हाउस में गुरुवार को घटना का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि राजघाट थाना क्षेत्र के महेवा चुंगी के एसबीआई शाखा के प्रबंधक ने 12 जनवरी को एटीएम कार्ड से फ्रॉड करने वाले अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर कराई थी. उन्होंने बताया कि ये दोनों एक्सिस बैंक के एटीएम यूज करते थे और एसबीआई की रुपए डिपॉजिट करने वाले एटीएम-टेलर मशीन में जिसमें रुपए डाला और निकाला भी जा सकता है उसमें दोस्तों के अकाउंट खुलवाते थे.

बैंक को इस तरह चूना लगा रहे थे शातिर
एसपी ने बताया कि आरोपी उसी एटीएम को यूज करके उसके खाते में पैसे डलवाकर क्रेडिट करते रहे हैं. उसे डेबिट करने के लिए मशीन पर जाते रहे हैं. ये 10 हजार रुपए का प्रत्येक ट्रांजेक्शन करते थे. ट्रांजेक्शन के बाद रुपए ले लेते थे. स्लाइडिंग मशीन को इस तरह से धीरे से खोल कर रुपए निकाल लेते थे कि रुपया डिलीवर नहीं हो पाता था. बैंक को मैसेज चला जाता था कि रुपए डिलीवर नहीं हुए हैं जो अमाउंट निकाला गया है, उसे रिक्‍लेम करते थे. इस तरह से इन शातिरों ने पांच लाख 99 हजार रुपए का फ्रॉड एसबीआई के साथ किया है. इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी. इन लोगों के पास से एक ब्रेजा कार, एक बाइक, 71 हजार रुपए, 10 एटीएम और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. 

ये भी पढ़ें -

Uttarakhand: राशन कार्ड डीलरों को भुगतान न मिलने पर भड़कीं मंत्री रेखा आर्य, जिला आपूर्ति अधिकारी को किया सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PMMVY में यूपी की बड़ी उपलब्धि, 102% लक्ष्य पार, लाखों महिलाओं को लाभ
PMMVY में यूपी की बड़ी उपलब्धि, 102% लक्ष्य पार, लाखों महिलाओं को लाभ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget