एक्सप्लोरर

अयोध्या में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़, इन लोगों की हो रही जमकर कमाई, छाप रहे लाखों रुपये

UP News: पंजीकृत होम स्टे में सरलतापूर्वक बुकिंग के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा 14 जनवरी 2024 को अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित दिव्य अयोध्या ऐप लॉन्च किया गया था.

Ram Mandir News: पुराने समय और आज की अयोध्या में बहुत बदलाव आ चुका है. अब भव्य मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन का हर कोई दीवाना दिख रहा है. दूर-दूर से लोग अपने आराध्य के दर्शन के लिए चले आ रहे हैं. उनके आने से अयोध्यावासी भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं. व्यापार चमक गया है, खास तौर पर होम स्टे वालों का. संचालकों की अब मौजां ही मौजां है. बड़ी संख्या में लोग होम स्टे बुक करा रहे हैं. अधिकृत ऐप के माध्यम से अब तक 69 लाख लोग होम स्टे बुक करा चुके हैं.

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. हर कोई अयोध्या पहुंचकर रामलला के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित कर रहा है. इसके अलावा, लोग आस-पास के पर्यटन स्थलों पर भी पहुंच रहे हैं. प्रदेश की योगी सरकार भविष्य की अयोध्या का अंदाजा लगाते हुए स्थानीय लोगों के लिए एक योजना लेकर आई थी. वह है होम स्टे. इसमें न सिर्फ दर्शनार्थियों की सहूलियत देखी गई, बल्कि स्थानीय लोगों को भी लाभ पहुंचाने पर काम शुरू हुआ.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना था कि अयोध्या में आने वाले लोगों के जरिए ही स्थानीय लोगों की भी आमदनी हो. आज उसी का नतीजा है कि महाकुंभ के दौरान अयोध्या पहुंचे अमूमन श्रद्धालुओं ने होम स्टे में ठहरना ही मुनासिब समझा. संचालकों का मानना है कि शुरुआत के दिनों में महीने में 40 से 50 हजार रुपये की आमदनी होती थी, लेकिन अब लाखों रुपये में कमाई हो रही है. अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि अयोध्या में दिनों-दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है. अयोध्या में होम स्टे के संचालन के बाद श्रद्धालुओं को ठहरने में बड़ी राहत मिली है.

अयोध्या में होम स्टे रजिस्ट्रेशन का कार्य 26 दिसंबर 2022 से किया गया. वर्तमान में 1,136 भवनों को होम स्टे के रूप में पंजीकृत किया जा चुका है. पंजीकृत होम स्टे में सरलतापूर्वक बुकिंग के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा 14 जनवरी 2024 को अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित दिव्य अयोध्या ऐप लॉन्च किया गया था. आईओएस और एंड्रॉयड पर भी दिव्य अयोध्या ऐप उपलब्ध है.

होम स्टे की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं

दिव्य अयोध्या ऐप के माध्यम से पर्यटक/श्रद्धालु होम स्टे की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. दिव्य अयोध्या ऐप के अलावा अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा 'यात्राधाम डॉट कॉम', 'ईज माई ट्रिप डॉट कॉम' को दिव्य अयोध्या ऐप से इंटीग्रेट किया गया है, जिससे भविष्य में बुकिंग और बढ़ने की संभावना है. अयोध्या में होम स्टे 1500-2500 रुपये तक में मिल जाते हैं.

श्रद्धालुओं को घर के लोगों की तरह मानते हैं

नाका बाईपास के निकट हरिओम होम स्टे के संचालक पंकज मिश्र ने बताया कि उनके पिताजी राजमणि मिश्र होम स्टे में आने वालों को अतिथि नहीं बल्कि घर के लोगों की तरह मानते हैं. सुबह पहुंचने वालों को पानी के साथ मीठा और शाम की चाय मुफ्त देते हैं. अध्यात्म से जुड़े उनके पिता शाम के समय अतिथियों से बातचीत करते हैं. प्रभु राम और अयोध्या के बारे में बताते हैं. पंकज ने बताया कि 12 अक्टूबर 2023 में उनका होम स्टे पंजीकृत हुआ था. पहले प्रतिमाह 15-20 हजार रुपये की आमदनी थी, लेकिन इधर 50-60 हजार रुपये की आय हो जाती है. महाकुंभ मेला से पहले लगभग 25-30 हजार रुपये प्रतिमाह आमदनी थी.

महाकुंभ में बढ़ गई आमदनी

अवध होम स्टे 15 जनवरी 2024 में पंजीकृत हुआ है. इसमें कुल पांच कमरे हैं. भवन के स्वामी अमरेश पाण्डेय बताते हैं कि योगी सरकार ने न सिर्फ अयोध्या चमका दिया बल्कि अयोध्या वासियों की किस्मत भी बदल दी. पहले प्रतिमाह 15 हजार रुपये आमदनी थी. अब 70-80 हजार रुपये प्रतिमाह है. महाकुंभ मेला के समय में 10-15 हजार रुपये आमदनी बढ़ गई है.

योगी सरकार ने आमदनी का अच्छा जरिया दिया

श्री राघव होम स्टे और वन्दना होम स्टे रानोपाली 15 जनवरी 2024 को पंजीकृत हुआ था. पहले प्रतिमाह 60 हजार रुपये की आमदनी थी. भवन स्वामी विमल श्रीवास्तव ने बताया कि महाकुंभ मेले में आमदनी 90 हजार से एक लाख रुपये हो गई है. आने वाले लोगों से अच्छा परिचय भी हो जाता है. कलश होम स्टे का पंजीकरण जनवरी 2024 में हुआ है. भवन की स्वामी डॉ. सविता बताती हैं कि पहले होम स्टे से 80 हजार से एक लाख रुपये तक की आमदनी थी. महाकुंभ मेला के समय में यह आमदनी डेढ़ से दो लाख रुपये के बीच हो रही है. उन्होंने बताया कि योगी सरकार ने आमदनी का एक अच्छा जरिया दे दिया है.

स्टेशन मास्टर और अधिकारी क्या कर रहे थे? नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे पर भड़के महंत राजू दास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा, 'पहले दिन से चल रहा खेल, मैंने 4 साल पहले...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा, 'पहले दिन से चल रहा खेल, मैंने 4 साल पहले...'
5 साल, कई बड़े फैसले: धामी सरकार की उपलब्धियां, चुनौतियां और आगे का रोडमैप
5 साल, कई बड़े फैसले: धामी सरकार की उपलब्धियां, चुनौतियां और आगे का रोडमैप
विधायक पूजा पाल का सपा पर हमला, कहा- जनता की भलाई नहीं देख पा रही है समाजवादी पार्टी
विधायक पूजा पाल का सपा पर हमला, कहा- जनता की भलाई नहीं देख पा रही है समाजवादी पार्टी

वीडियोज

Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget