एक्सप्लोरर

UP News: गोरखपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शिल्पकार से PM मोदी ने पूछे सवाल, जानें क्या हुई बात

Gorakhpur News: गोरखपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ. पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े. उन्होंने पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी से बात की.

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिल्पकार लक्ष्मी प्रजापति से संवाद किया. उन्होंने शिल्पकार से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानकारी हासिल की. प्रधानमंत्री ने योजना का उद्देश्य बताते हुए कहा कि हुनरमंद लोगों को आधुनिक टूल्स और ट्रेनिंग देना है. आपके बलवान और सशक्त होने से भारत दुनिया में छा जाएगा. गोरखपुर के औरंगाबाद गांव में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

गोरखपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम

पीएम मोदी कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे. लक्ष्मी प्रजापति के रवि किशन की ओर देखने पर पीएम मोदी ने चुटकी ली. उन्होंने कहा कि रवि किशन के सामने देखकर मत बोलिए. पीएम मोदी की चुटकी पर कार्यक्रम में ठहाके लगने लगे. परिचय पूछने पर लक्ष्मी प्रजापति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोरखपुर के विश्व प्रसिद्ध टेराकोटा गांव से बोलने की बात कही. लक्ष्मी प्रजापति ने बताया कि हमारा खानदान टेराकोटा शिल्प से जुड़ा है. उन्होंने बताया कि सन 2000 में संस्था 'लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह' बनाकर 12 लोगों को शामिल किया.

आज समूह में 12 सदस्यों के 75 लोग टेराकोटा व्यवसाय से जुड़े हैं. उनकी वार्षिक आय 1 करोड़ रुपए के आसपास है. हस्तशिल्प में काम करनेवाले शिल्पकारों को व्यवसाय से लाभ मिलता है. ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) के तहत लगनेवाली प्रदर्शनी में बारी-बारी से शिल्पियों को भाग लेने का मौका मिलता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्ष्मी प्रजापति से पूछा कि पहले की सरकारों और डबल इंजन की सरकार की योजनाओं के लाभ में क्या फर्क दिखाई देता है. जवाब में लक्ष्मी प्रजापति ने बताया कि अब समाचार पत्रों, टीवी और अधिकारियों के माध्यम से नई और पुरानी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लेते हैं. पहले योजनाओं के बारे में जानकारी ही नहीं हो पाती थी.

पीएम मोदी ने औरंगाबाद के शिल्पकार से किया संवाद

उन्होंने ग्राम पंचायत से पीएम किसान निधि, ओडीओपी का सम्मान लेने की बात बताई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूछा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की गारंटी वाली गाड़ी का कैसा स्वागत हुआ और भाषण का कितना असर होता हुआ दिखाई देता है. सवाल पर लक्ष्मी प्रजापति रवि किशन की ओर देखने लगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि रवि किशन के सामने देख कर मत बोलिए. उनको बुरा लगे तो लगे, सच बता दीजिए. पीएम मोदी की बात पर पंडाल में बैठे सभी लोगों के ठहाके छूटने लगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सवाल का जवाब देते हुए लक्ष्मी प्रजापति ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी गांव में पहुंचने पर लोगों का तांता लग जाता है. योजना की अलग बात है, आपकी जुबान से निकली अमृतवाणी को सुनने के लिए लाइन लग जाती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूछा कि आपका भारत में कहां-कहां प्रोडक्ट बिकता है. जवाब में लक्ष्मी प्रजापति ने बताया कि दिल्ली, लखनऊ, बेंगलुरु के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में प्रोडक्ट बिकते हैं.

अलग-अलग राज्यों से व्यापारी आते हैं और पेमेंट देकर ट्रक पर हस्तशिल्प ले जाते हैं. उनका काम सिर्फ हस्तशिल्प का होता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इंसान की ताकत कंप्यूटर से करोड़ों गुना बड़ी है. आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में लोगों को बताएं. लक्ष्मी प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत टूलकिट और आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाता है. पीएम मोदी ने हामी भरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य आप जैसे लोगों को आधुनिक टूल्स और ट्रेनिंग देना है. आप जैसे लोगों के बलवान, सामर्थ्यवान और सशक्त होने से हम दुनिया में छा जाएंगे.

Varanasi News: बनारस में चाइनीज मांझे के इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त, दुकानदारों को दिया अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget