एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: लगातार 48 घंटे से हो रही बारिश के बाद नदियां उफान पर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Gorakhpur Monsoon: गोरखपुर में बीते 48 घंटे से हुई लगातार बारिश ने एक बार फिर नदियों को उफान पर ला दिया है. रोहिन जहां खतरे के निशान को पार कर गई है तो वहीं राप्ती भी तेजी के साथ बढ़ रही है.

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur) में बीते 48 घंटे से हुई लगातार बारिश ने एक बार फिर नदियों को उफान पर ला दिया है. रही-सही कसर पहाड़ों पर होने वाली बारिश ने पूरी कर दी है. यही वजह है कि रोहिन जहां खतरे के निशान को पार कर गई है तो वहीं राप्ती भी तेजी के साथ बढ़ रही है.

मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 48 घंटे में तेज बारिश हुई तो एक से डेढ़ आरएल मीटर प्रति 24 घंटे की रफ्तार से बढ़ रही राप्ती भी खतरे के संकेत देती नजर आ रही है. यही वजह है कि जिला प्रशासन के साथ आपदा प्रबंधन विभाग, बाढ़ चौकियां और एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीम को अलर्ट कर दिया गया है.

बारिश के बाद नदियां उफान पर 
यूपी में हुई तेज बारिश ने जहां कई शहरों का बुरा हाल कर दिया है तो वहीं नदियां भी उफान पर आ गई हैं. पूर्वी यूपी की बात करें तो सभी नदियां तेजी के साथ बढ़ रही हैं. गोरखपुर के त्रिमुहानी घाट पर रोहिन खतरे के निशान को पार कर चुकी है. रोहिन खतरा बिंदु 64.01 से 0.7 आरएल मीटर ऊपर 83.140 आरएल मीटर पर बह रही है. राप्ती नदी खतरा बिंदु 74.98 से 0.92 आरएल मीटर नीचे 74.060 आरएल मीटर पर बह रही है.

यह भी पढ़ें:- Mulayam Singh Yadav Health: मुलायम सिंह यादव की सेहत पर राहत भरी खबर, जानिए- अब कैसी है सपा संरक्षक की तबीयत

राप्ती भी तेजी से बढ़ने पर है. घाघरा भी अयोध्या पुल और तुर्तीपार में तेजी के साथ बढ़ रही है. हालांकि खतरे के निशान से 0.67 आरएल मीटर नीचे है. कुआनो और गुर्रा नदियां भी तेजी के साथ चढ़ान पर है. हालांकि इससे खतरा कम है. क्योंकि ये नदियां अभी खतरे के निशान से डेढ़ से दो मीटर नीचे बह रही हैं.

बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट
गोरखपुर के जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है. पहाड़ और खासकर नेपाल में हो रही बारिश का पानी नीचे आ रहा है. मानसून अभी सक्रिय है. राप्ती पौन मीटर डेंजर लेवल से नीचे है लेकिन तेजी से बढ़ रही है. इसके अलावा रोहिन नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है. सभी नदियों का जलस्तर बढ़ेगा. सभी बाढ़ चौकियों का अलर्ट कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि अपर कैचमेंट एरिया के जिलों से लगातार अपडेट ले रहे हैं.

सभी जगहों पर राजस्व, पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ के साथ एनडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट किया गया है. घाघरा धीरे बढ़ रही है. लेकिन राप्ती तेजी के साथ बढ़ रही है. कोई भी गांव प्रभावित नहीं हुआ है. लेकिन सभी को अलर्ट किया गया है. सभी तैयारियां पूरी हैं. 5 हजार से अधिक राशन किट इसके पहले भी उपलब्‍ध कराई जा चुकी है. अभी अनुमान के मुताबिक 8 से 9 तारीख तक बारिश का अनुमान जताया गया है.

यह भी पढ़ें:- UP By-Election 2022: गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव के लिए बीजेपी और सपा ने किया उम्मीदवारों का एलान, जानिए- किसे मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget